IPL 2024 GT vs MI: गुजरात की धांसू जीत, मुंबई को 6 रनों से किया पराजित

IPL Aaj Ka Match GT:आईपीएल में डबल हेडर के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को छह रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को पराजय मिली। गुजरात ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 168 रनों का स्कोर बनाया था। जवाब में खेलते हुए मुंबई 9 विकेट पर 162 रन बना सकी।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे थे औरगुजरात की कमान गिल के हाथों में थी। गिल ने बतौर कप्तान पहले आईपीएल मैच में शानदार जीत दर्ज कर ली। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 43 और ब्रेविस ने 46 रनों की पारी खेली लेकिन अन्य खिलाड़ी फ्लॉप हो गए।

gt and mi match

मैच के लाइव अपडेट्स यहाँ जानिए, कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें

LIVE Feed
Mar 24, 2024, 11:20 PM IST

गुजरात की जीत

गुजरात ने गिल की कप्तानी में मुंबई को 6 रन से हरा दिया, साल 2012 के बाद से मुंबई आईपीएल में लगातार पहला मैच हार रही है और यह सिलसिला बरकरार रहा
Mar 24, 2024, 11:19 PM IST

बुमराह क्रीज पर आए हैं एक ही रन आया है, अंतिम गेंद पर मुंबई को चाहिए 8 रन, मुकाबला गुजरात के पक्ष में जाता हुआ
Mar 24, 2024, 11:18 PM IST

चावला आउट

पीयूष चावला ने जोरदार शॉट मारा लेकिन मिडविकेट पर राशिद खान ने कैच किया, लगातार दो विकेट गिरे
Mar 24, 2024, 11:16 PM IST

पांड्या आउट

पांड्या आउट हुए और मुंबई की उम्मीदों को झटका, उमेश यादव ने पांड्या को 11 रन बनाकर आउट हुए, अब 3 गेंद में 9 रन चाहिए
Mar 24, 2024, 11:15 PM IST

एक चौका और आया है, अब चार गेंद में जीतने के लिए मुंबई को चाहिए 9 रन
Mar 24, 2024, 11:14 PM IST

उमेश यादव को पहली गेंद पर पांड्या ने कवर्स के ऊपर से छक्का जमा दिया
Mar 24, 2024, 11:13 PM IST

विकेट टाइम

स्पेंसर ने कोएट्जी को चलता किया, हवा में शॉट खेला और गेंदबाज ने खुद ही कैच किया, अब अंतिम ओवर में 19 रन चाहिए
Mar 24, 2024, 11:12 PM IST

मुंबई का स्कोर 150 रन है और जीतने के लिए 7 गेंद में 19 रन चाहिए
Mar 24, 2024, 11:08 PM IST

एक और विकेट

हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं, वर्मा ने छक्का जमाया और अगली गेंद पर स्पेंसर जॉनसन ने उनको 25 के स्कोर पर आउट कर दिया
Mar 24, 2024, 11:06 PM IST

डेविड आउट

टिम डेविड 11 रन के निजी स्कोर पर मोहित शर्मा की गेंद पर आउट, मुंबई के लिए बढ़ी मुश्किलें
Mar 24, 2024, 10:50 PM IST

विकेट टाइम

ब्रेविस को मोहित शर्मा ने अपनी ही गेंद पर आउट कर दिया, ब्रेविस 46 रन बनाकर आउट हो गए, अब मैच फंस गया
Mar 24, 2024, 10:46 PM IST

रन गति कम हुई है मुंबई की, 15 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन स्कोर है
Mar 24, 2024, 10:31 PM IST

रोहित आउट

रोहित को साई किशोर की गेंद पर पगबाधा आउट दिया, रिव्यू में कोई फायदा नहीं हुआ, पूर्व कप्तान 29 गेंद में 43 पर आउट
Mar 24, 2024, 10:25 PM IST

मुंबई इंडियंस लक्ष्य के करीब जाती हुई, 100 का आंकड़ा भी पार कर लिया है
Mar 24, 2024, 10:11 PM IST

8 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 64 रन, रोहित और ब्रेविस क्रीज पर
Mar 24, 2024, 10:01 PM IST

6 ओवर

मुंबई ने अच्छी बैटिंग की है, दो विकेट गिरे हैं लेकिन 52 रन बना दिए हैं
Mar 24, 2024, 9:57 PM IST

मुंबई के 5 ओवर समाप्त हुए, स्कोर 2 विकेट पर 46 रन है
Mar 24, 2024, 9:51 PM IST

उमेश यादव को रोहित ने बनाया निशाना, एक चौका और एक छक्का लगातार जड़े हैं, बेहतरीन टाइमिंग
Mar 24, 2024, 9:49 PM IST

ल्युक वुड की जगह ब्रेविस को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने भेजा गया है
Mar 24, 2024, 9:48 PM IST

मुंबई को दूसरा झटका

ओमरजई ने वापसी की, पगबाधा की अपील ठुकराई अम्पायर ने, रिव्यू में फैसला बदला गया, बल्लेबाज नमन धीर ने बनाए 20 रन, स्कोर 30/2
Mar 24, 2024, 9:46 PM IST

ओमरजई को निशाना बनाया नमन धीर ने, दो चौके और एक छक्का जमा दिया, लाजवाब बैटिंग
Mar 24, 2024, 9:41 PM IST

उमेश को रोहित ने मिडविकेट पर चौका मारा, हवा में उठाकर खेल दिया और गेंद बाउंड्री पार कर गई, 11/1
Mar 24, 2024, 9:38 PM IST

नमन धीर और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं, बड़ी जिम्मेदारी है रोहित के ऊपर
Mar 24, 2024, 9:36 PM IST

पहले ओवर में विकेट

ईशान किशन बिना खाता खोले अजमतुल्लाह का शिकार बन गए, मुंबई को तगड़ा झटका
Mar 24, 2024, 9:17 PM IST

गुजरात की पारी समाप्त

20 ओवर खेलकर गुजरात ने 6 विकेट पर 168 रनों का स्कोर हासिल किया है, मुंबई के लिए बुमराह जबरदस्त रहे हैं, वह 3 विकेट लेने में सफल रहे
Mar 24, 2024, 9:12 PM IST

तेवतिया आउट

तेवतिया का कैच चेक किया जा रहा है, नमन धीर गेंद के नीचे थे और जी हाँ यह क्लीन कैच था, तेवतिया को कोएट्जी ने 22 पर वापस भेजा
Mar 24, 2024, 9:05 PM IST

18वें ओवर में वुड ने खर्च किये 19 रन, गुजरात का स्कोर 5 विकेट पर 154 रन, तेवतिया के कुछ आकर्षक शॉट आए
Mar 24, 2024, 9:00 PM IST

राहुल तेवतिया ने आकर ल्युक वुड को एक छक्का जमाया है, उनके ऊपर अब पारी की जिम्मेदारी है
Mar 24, 2024, 8:55 PM IST

एक और विकेट

बुमराह को एक और विकेट, इस बार सुदर्शन को तिलक वर्मा के हाथों 45 पर कैच कराया, स्कोर 134/5
Mar 24, 2024, 8:53 PM IST

विकेट टाइम

बुमराह आए और विकेट लाये, पांड्या के हाथों मिलर को 12 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा, गुजरात को चौथा झटका
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+