IPL 2024: क्या गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेंगे वॉर्नर? कोच पोंटिंग ने दिया बड़ा अपडेट
IPL 2024 GT vs DC, David Warner fitness: 17 अप्रैल यानी बुधवार को आईपीएल में दिल्ली और गुजरात के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।
वॉर्नर को लगी थी चोट
गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी दिल्ली की टीम जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि दिल्ली के लिए परेशानियां कम नहीं हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स को मैच से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोटिल हैं। वॉर्नर का इस मुकाबले में खेलना काफी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। डेविड वार्नर को अपने पिछले मुकाबले के दौरान अंगुली में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनका एक्सरे कराया गया था।

दिल्ली के लिए जीत जरूरी
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने छह मुकाबले खेले हैं और 6 में से सिर्फ दो मैच में टीम को जीत मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली थी। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को बुरी तरह से हराया था। दिल्ली को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो गुजरात के खिलाफ टीम को जीत की लय को बरकरार रखना होगा।
कोच पोंटिग ने कही ये बात
गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने डेविड वॉर्नर को लेकर भी कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वॉर्नर की चोट ठीक है। लेकिन उनके दाएं हाथ की उंगली में अभी भी काफी सूजन है। डेविड वार्नर मैच से पहले एक बार फिर अपना फिटनेस टेस्ट देंगे। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन पहले ही चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी हैमस्ट्रिंग के कारण वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। वह कब तक वापसी करेंगे। इस पर भी कोई अपडेट अब तक सामने नहीं आया है। वहीं कुलदीप यादव और मुकेश कुमार भी चोटिल होने के कारण बीच के कुछ मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे।












Click it and Unblock the Notifications