IPL 2024: विराट के बाद गंभीर-धोनी के बीच दिखा याराना, मैच के बाद लगाया गले

IPL 2024 Gautam Gambhir Hugs MS Dhoni: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने एक शानदार जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड यानी कि एम चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की पटरी पर वापसी की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ 137 रन ही बना सकी थी।

दुबे-गायकवाड़ ने किया कमाल

138 रनों के पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलने के बाद आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मुकाबले में एक बार फिर से शिवम दुबे ने कमाल की बल्लेबाजी की। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

IPL 2024 1

गंभीर ने लगाया धोनी को गले

मैच खत्म होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर गौतम गंभीर और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक दूसरे से काफी समय तक बात की। धोनी और गंभीर की यह मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। गंभीर अक्सर धोनी को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं। ऐसे में एक दूसरे से मिलने के बाद दोनों मुस्कुराते दिखे। इस दौरान गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी को गले भी लगा लिया।

कोहली पर भी जताया था प्यार

इससे पहले गौतम गंभीर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली को गले लगाया था। गौतम गंभीर अक्सर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करते रहे हैं। पिछले सीजन विराट कोहली और गौतम गंभीर में जबरदस्त लड़ाई भी देखने को मिली थी। गंभीर धोनी के खिलाफ कई बार विवादित टिप्पणी भी कर चुके हैं। साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप में धोनी द्वारा लगाए गए छक्के पर भी गौतम गंभीर ने विवादित बयान दिया था।

धोनी जब बल्लेबाजी करने आए तो स्टेडियम में काफी शोर सुनाई दे रहा था। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने अपने कान बंद कर लिए थे। धोनी के मैदान पर आते ही फैंस ने खूब शोर मचाया। उन्हें चीयर किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+