IPL 2024 Eliminator: राजस्थान को हराकर RCB करेगी क्वालीफायर 2 में एंट्री! दिग्गज का बड़ा दावा
IPL 2024 Eliminator, RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की शुरुआत आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं रही थी। शुरुआती सात मुकाबले में से 6 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद भी आरसीबी की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। अब वह खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है।
आरसीबी-राजस्थान के बीच जोरदार टक्कर
फॉफ डुप्लेसिस की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने पिछले छह मुकाबले में लगातार जीत हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक अहम मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने 27 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली। अब रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलना है।

आरसीबी को मिलेगी जीत
एलिमिनेटर मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का समर्थन किया है। अंबाती रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर कहा कि मुझे लगता है कि आरसीबी की टीम राजस्थान को हराकर क्वालीफाई 2 में एंट्री कर लेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने जिस तरीके से पिछले कुछ मुकाबले में प्रदर्शन किया है वह राजस्थान के खिलाफ भी उसे जारी रखना चाहेगी।
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
इसके अलावा क्वालीफायर वन मुकाबले को लेकर भी अंबाती रायडू ने अपनी बात रखी। अंबाती रायडू को लगता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद के बीच होने वाला क्वालीफायर वन मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। रायडू ने कहा कि दोनों ही टीम का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरी टीमों पर बड़ी जीत दर्ज की है। ऐसे में क्वालीफाई वन में यह दोनों ही टीम के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications