RCB vs RR: मैच से पहले विराट कोहली को मिली धमकी, प्रैक्टिस मैच और प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, चार गिरफ्तार

IPL 2024 Eliminator RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम बुधवार यानी 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच खेलने वाली है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लेगी। जहां शुक्रवार यानी 24 मई को उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

जीत पर दोनों टीमों की नजर

संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की कोशिश एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने की होगी। राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया था। लेकिन राजस्थान रॉयल्स को पिछले कुछ मुकाबलो में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपने पिछले 6 मुकाबलो में जीत हासिल की है। लगातार 6 मैच जीतने के बाद रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही।

IPL 2024 1

कोहली को मिली धमकी

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से टीम की ढाल बने हुए हैं। विराट कोहली ने इस सीजन आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने का काम किया है। लेकिन इस बीच विराट कोहली को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल एलिमिनेटर मुकाबले से पहले विराट कोहली को अहमदाबाद में धमकी मिली है। जिसकी वजह से आरसीबी ने अपना एकमात्र प्रैक्टिस मैच रद्द कर दिया। इसके अलावा मैच से पहले कोई भी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

आनंदबाजार पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली को कुछ लोगों से धमकी मिली थी। जिसकी वजह से प्रैक्टिस मैच और प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया गया। इस मामले पर गुजरात पुलिस ने सोमवार रात को अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अब तक दोनों टीमों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जिस वजह से मामले की सही जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+