IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाई तबाही, जड़ दिया टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक
IPL 2024 Donovan Ferreira: संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 खेलने के लिए तैयार है। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले से भी अधिक मजबूत दिखाई पड़ रही है। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने कई बड़े मैच विनर को अपने साथ जोड़ने का काम किया। राजस्थान की टीम इस सीजन जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही है।
डोनोवन फरेरा ने की शानदार बल्लेबाजी: आईपीएल से पहले इन दिनों साउथ अफ्रीका में टी-20 लीग खेला जा रहा है। इस टी-20 लीग में राजस्थान के युवा खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया। जोबर्ग सुपर किंग की तरफ से खेलते हुए डोनोवन फरेरा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 20 गेंद में 56 रन बनाए। जिसकी बदौलत जोबर्ग सुपर किंग ने कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दे दी।

डोनोवन फरेरा ने अपनी इस दमदार पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका टी-20 क्रिकेट लीग में अब तक किसी भी खिलाड़ी ने इस तरह की ताबड़तोड़ पारी नहीं खेली थी। डोनोवन फरेरा ने महज 18 गेंद में अर्धशतक जड़कर टूर्नामेंट का सबसे तेज 50 रन पूरा किया। उनका नाम अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट टी-20 लीग के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।
मैच विनर साबित हो सकते हैं डोनोवन फरेरा: डोनोवन फरेरा जिस तरह के फार्म से गुजर रहे हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से भी कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम डोनोवन फरेरा को इस सीजन मिनी ऑक्शन में खरीदा था। ऐसे में डोनोवन फरेरा राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड: संजू सैमसन, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, अवेश खान (एलएसजी से ट्रेडेड), यशस्वी जयसवाल, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा , शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर।
आईपीएल 2024 के लिए संभावित बेस्ट प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications