DC vs RR Pitch Report: दिल्ली-राजस्थान के बीच कड़ी टक्कर होगी आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

DC vs RR Pitch and Weather: आईपीएल के इस सीजन में अब तक कुल 55 मुकाबले खेले गए हैं और आज 56वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स के पास प्लेऑफ़ में जाने का पूरा मौका है। अब तक खेले गए मैचों में 8 जीत के साथ रॉयल्स के पास कुल 16 अंक है।

दिल्ली कैपिटल्स कप प्लेऑफ़ की दौड़ में रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी और आने वाले मैचों में भी जीतना होगा। तभी मामला बनने की तरफ होगा। एक भी मैच में हार से दिल्ली को नुकसान उठाना पड़ सकता है। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

dc and rr

दिल्ली vs राजस्थान पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम में पिच से गेंदबाजों के लिए कोई खास मदद नहीं होती है। बल्लेबाजों के लिए काम आसान रहता है। पिछले कुछ मैचों में ऐसा देखा भी गया है। दिल्ली में बाउंड्री लाइन भी छोटी है। इसका फायदा बल्लेबाजों को होता है। मिस टाइम शॉट भी छह रन के लिए जाता है। पहले खेलने वाली टीम को बड़ा स्कोर करना होगा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है।

दिल्ली vs राजस्थान वेदर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में मौसम को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। हल्की बुँदे देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा तेज हवाओं का असर भी हो सकता है। शाम के समय मौसम में गर्मी कम हो जाएगी। ओस का प्रभाव होने से चेज करने वाली टीम के लिए आसानी होगी। दर्शकों को मनोरंजन से भरा मुकाबला देखने को मिलेगा।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे इस मैच का टॉस होना है, टीवी पर मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर यह मुकाबला जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+