DC vs RR Dream XI: दिल्ली-राजस्थान मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11, इन 3 खिलाड़ियों पर दांव लगाकर बनें करोड़पति
DC vs RR Dream 11 Prediction: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आज आईपीएल में आपने-सामने होंगी। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन धांसू प्रदर्शन करते हुए 16 अंक हासिल किये हैं। इस मैच में अगर राजस्थान रॉयल्स जीत जाती है, तो 18 अंकों के साथ प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बन जाएगी।
दिल्ली के लिए स्थिति ठीक नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के पास घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा निश्चित रूप से रहने वाला है।

राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग लाइनअप इस सीजन धमाकेदार रही है। जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन का बल्ला गरजा है। दूसरी तरफ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पन्त ने अच्छा काम किया है। फ्रेजर मैकगर्क भी तूफानी बल्लेबाजी करने में सफल रहे हैं।
DC vs RR Dream 11 (दिल्ली और राजस्थान ड्रीम 11)
कप्तान: यशस्वी जायसवाल
उपकप्तान: अक्षर पटेल
विकेटकीपर: ऋषभ पन्त/जोस बटलर/संजू सैमसन
बल्लेबाज: ट्रिस्टन स्टब्स, फ्रेजर मैकगर्क, यशस्वी जायसवाल
ऑल राउंडर: रियान पराग, अक्षर पटेल
गेंदबाज: कुलदीप यादव, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में गेंदबाजों के लिए यहाँ कुछ खास नहीं होगा। बल्लेबाजों के लिए छोटी बाउंड्री भी एक प्लस पॉइंट रहने वाला है। बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम को यहाँ जीत मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी। राजस्थान रॉयल्स कमाल कर सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स को गेंदबाजी में अच्छा करना पड़ेगा। हालांकि पिच से मदद नहीं होगी लेकिन सटीक लाइन और लेंथ के साथ जाने से पिटाई से बचा जा सकता है। राजस्थान रॉयल्स के पास बैटिंग की तरह गेंदबाजी में भी गहराई है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। दिल्ली को इस मैच में जीत दर्ज करनी ही होगी, अन्यथा प्लेऑफ़ हाथ से जाने का पूरा खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications