करोड़ों का घर लेते ही Prithvi Shaw ने गर्लफ्रेंड पर सरेआम लुटाया प्यार, आलीशान महल लेने का पूरा हुआ सपना
IPL 2024 Prithvi Shaw: दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक अच्छा गुजरा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पृथ्वी शॉ ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी की बदौलत ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले को आखिरी ओवर तक ले जाने में सफल रही थी।
3 मैचों में बनाए 119 रन
पृथ्वी शॉ को आईपीएल की शुरुआती दो मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। लेकिन अगले तीन मुकाबले में पृथ्वी शॉ की एंट्री टीम में हुई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस सीजन पृथ्वी शॉ ने तीन मुकाबले खेले हैं और इन तीन मैचों में उन्होंने अपने बल्ले से 119 रन बनाए हैं। पिछले सीजन 8 मुकाबले में पृथ्वी शॉ के बल्ले से सिर्फ 106 रन ही निकल सके थे।

पथ्वी ने लिया नया घर
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले पृथ्वी शॉ को भारत का फ्यूचर स्टार माना जाता है। लेकिन पिछले दो सालों से उनके क्रिकेट करियर में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। पृथ्वी शॉ मुंबई के बांद्रा में एक नया घर ले लिया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि इस पल के बारे में सपने देखने से लेकर इसे जीने तक यात्रा वास्तविक रही है। स्वर्ग का अपना टुकड़ा पाकर में बहुत आभारी हूं अच्छे दिन आने दो।
गर्लफ्रेंड पर भी लुटाया प्यार
पृथ्वी शॉ के इस नए घर की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पृथ्वी शॉ का नया घर 10 करोड़ 50 लाख रुपये में का है। वहीं कुछ रिपोर्ट में इसे 15 से 16 करोड़ का भी बताया जा रहा है। पृथ्वी शॉ के इस नए घर की तस्वीर पर उनकी गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया ने भी कमेंट किया है। निधि तापड़िया ने पृथ्वी शॉ को टेडी कहते हुए घर की शुभकामनाएं दी। इसके जवाब में पृथ्वी शॉ ने भी दिल के इमोजी के साथ उनका धन्यवाद किया। सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया के बीच हुई यह बातचीत वायरल हो रही है।
कौन हैं निधि
साल 2016 में निधि तापड़िया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक कई टीवी शो और म्यूजिक एल्बम में काम किया है। सोनी टीवी का पॉपुलर शो सीआईडी में भी निधि काम कर चुकी हैं। निधि महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली हैं। निधि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।
आईपीएल में ऐसा रहा करियर
पृथ्वी शॉ की बात करें तो पृथ्वी लंबे समय से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। लेकिन अब तक वह अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सके हैं। पृथ्वी आईपीएल में अब तक कुल 74 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1813 बनाए हैं। आईपीएल में पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी औसत 24.5 और स्ट्राइक रेट 146.68 का रहा है। पृथ्वी ने कुल 14 अर्धशतक लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications