IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स में होगी रोहित शर्मा की एंट्री! ट्रेड करने के लिए मुंबई से किया संपर्क, अब आगे क्या
IPL 2024, Rohit Sharma: आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। मिनी ऑप्शन से ठीक पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को नया कप्तान घोषित कर दिया है। मुंबई ने हार्दिक पंड्या को 15 करोड रुपये में गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। पंड्या इससे पहले गुजरात के लिए आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं। बतौर कप्तान आईपीएल में उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।
मुंबई पर फूटा फैंस का गुस्सा: मुंबई को पांच बार चैंपियन बनने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद से मुंबई इंडियंस की टीम लगातार ट्रोल हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस मुंबई इंडियंस पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। कुछ क्रिकेट फैंस का मानना है कि अगर रोहित कप्तान नहीं है तो उन्हें फिर किसी और टीम की तरफ से खेलना चाहिए।

दिल्ली ने किया अप्रोच: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने नीलामी से पहले रोहित शर्मा के लिए मुंबई इंडियंस से संपर्क किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और उन्हें ट्रेड करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। रोहित मुंबई के लिए सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं।
दिल्ली की उम्मीदों पर फिरा पानी: रोहित शर्मा को लेकर बाकी टीम में भी अपनी दिलचस्पी दिखा सकती हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है। यही कारण है कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई इंडियंस की यह डील नहीं हो सकी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम चाहती थी कि रोहित शर्मा दिल्ली की तरफ से साल 2024 में कप्तानी करते हुए नजर नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications