Deepak Chahar की बहन ने किया DHONI का काम आसान, IPL से पहले मिली CSK को गुड न्यूज
IPL 2024 Deepak Chahar: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में चेन्नई की तरफ से कप्तानी करते नजर आएंगे। पिछले सीजन धोनी की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की ट्रॉफी पर पांचवीं बार कब्जा जमाया था।
दीपक चाहर की वापसी
आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक चाहर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दीपक चाहर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक एड शूट में नजर आए। सोशल मीडिया पर दीपक चाहर को लेकर लगातार फैंस भी तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

बहन ने कराई प्रैक्टिस
दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बॉलिंग मशीन को ऑपरेट करती दिखाई पड़ रही हैं। दीपक मशीन ने निकलने वाली गेंद से बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। मालती चाहर ने वीडियो का कैप्शन लिखा कि मेरे साइड से यह आईपीएल 2024 के लिए तैयार है! अब सीएसके के हवाले, फैमिली प्रैक्टिस सेशन।
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर मालती चाहर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजन ने लिखा कि आईपीएल से पहले मालती महेंद्र सिंह धोनी का काम आसान कर रही हैं। मालती चाहर ने भाई को फॉर्म में लाने की कोशिश की है। यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी गुड न्यूज है। इसका मतलब साफ है कि दीपक चाहर अब आईपीएल खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। वह चोट के कारण लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
आईपीएल 2024 के लिए सीएसके की टीम
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी : एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र, अवनीश राव अरवेली, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल।












Click it and Unblock the Notifications