Rohit Sharma ने IPL में रच दिया इतिहास, टूट गया Virat Kohli का ये बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2024 DC vs MI Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 रनों से जीत हासिल की। 27 अप्रैल यानी कि शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने अपने जीत के सिलसिले को जारी रखा। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 रनों से मुकाबला जीतने में कामयाब रही।
दिल्ली को मिला बड़ा फायदा
इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़ दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स छठे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली का अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से ईडन गार्डन में होना है। 29 अप्रैल को होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरे भी बनी रहेगी।

रोहित ने रचा इतिहास
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भले ही मुंबई इंडियंस मुकाबले को हार गई हो लेकिन टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में इतिहास रच रच दिया है। रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1034 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित से पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 रन बनाते ही उन्होंने सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 1034 रन बनाने के लिए रोहित शर्मा ने 35 पारियों का सहारा लिया।
कोहली ने बनाए थे इतने रन
वहीं विराट कोहली की बात करें तो विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 28 मैचो में 130 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के तीन खिलाड़ी खिलाड़ियों का नाम है। अजिंक्य रहाणे महेंद्र सिंह धोनी और रॉबिन उथप्पा ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में जमकर रन बरसाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अजिंक्य रहाणे का नाम है। अजिंक्य रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 858 रन बनाए हैं। वहीं चौथे स्थान पर रॉबिन उथप्पा मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर में रॉबिन ने 740 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications