DC vs CSK: हवा में उड़ा ये ख‍िलाड़ी! 'सुपरमैन' बनकर पकड़ा फ्लाइंग कैच, फिर एक ओवर में झटक लिए दो विकेट

IPL 2024, DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने मिलकर दिल्ली कैपिटल्स को तेज तर्रार शुरुआत दिलाने का काम किया। दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 192 रन बनाने का काम किया।

एक हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज माथीशा पथिराना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कमाल का कैच पकड़ने का काम किया। श्रीलंका के युवा गेंदबाज ने एक हाथ से छलांग लगाते हुए ऐसा कैच लपका जिसे देख धोनी भी हैरान रह गए। एक हाथ से उड़ते हुए माथीशा पथिराना ने कमाल का कैच पकड़कर सभी को हैरान करने का काम किया। इस कैच को इस सीजन का सबसे बेस्ट कैच बताया जा रहा है।

DC vs CSK 1

एक ही ओवर में झटके दो विकेट

कमाल का कैच लपकने के बाद माथीशा पथिराना ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर चेन्नई की दमदार वापसी कराई। मथीशा पथिराना की घातक गेंदबाजी के आगे मिचेल मार्श और ट्रिस्टन स्टब्स बेबस नजर आए। तीन गेंदों के अंदर ये दोनों ही बल्लेबाज माथीशा पथिराना की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। दो लगातार विकेट गिरने के बाद दिल्ली की रन रेट में भारी गिरावट देखने को मिली।

पंत ने जीता दिल

चेन्नई के लिए पथिराना ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए टीम को मैच में वापस लाने का काम किया। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया। ऋषभ पंत की पारी को देखकर वहां मौजूद दर्शकों ने खड़ें होकर ताली बजाने का काम किया।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्तजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+