IPL 2024: RCB और CSK के बीच पहली टक्कर आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

IPL 2024 CSK vs RCB, Pitch Report: आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। अब से थोड़ी ही देर बाद चेन्नई के एमए चिदंबरम यानी कि चेपॉक स्टेडियम में आरसीबी और सीएसके की टीम आमने-सामने होगी। पहले मैच में दोनों ही टीमों की कोशिश जीत हासिल कर टूर्नामेंट का आगाज दमदार तरीके से करने पर होगी।

पिच से किसे मिलेगी मदद

एमए चिदंबरम स्टेडियम पहले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां की पिच की बात करें तो यह पिच काफी धीमी है। यहां स्पिनर्स के लिए काफी मदद उपलब्ध है। इस धीमी विकेट पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

CSK vs RCB 1

गेंदबाज बरपाएंगे कहर

वहीं दूसरी और गेंदबाजों के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच काफी मददगार है। चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड अपने होम ग्राउंड पर काफी शानदार है। इसकी सबसे बड़ी वजह टीम के स्पिनर्स द्वारा किया गया कमाल का प्रदर्शन है। चेन्नई के पास कई मैच विनर स्पिनर मौजूद हैं। मिचेल सेंटनर और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो 22 मार्च को चेन्नई में शाम के समय किसी भी तरह की बारिश की आशंका नहीं जताई गई है। मैच के दौरान चेन्नई का तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि इस दौरान हवा की गति 18 किलोमीटर घंटा के करीब हो सकती है। ऐसे में फैंस पूरे 20-20 ओवर के मैच का मजा उठा सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, डेरिल मिशेल, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, महेश थीक्षाना और दीपक चाहर/तुषार देशपांडे।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, अल्जारी जोसेफ, कर्ण शर्मा, यश दयाल और मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+