CSK vs LSG Pitch Report: आज IPL में बल्लेबाज मचाएँगे गदर या गेंदबाज पड़ेंगे भारी, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
CSK vs LSG Pitch and Weather: घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन कई टीमों को हराने में सफलता पाई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इस सीजन तीन बार जीत दर्ज की है। चौथी जीत दर्ज करने के लिए येलो टीम आज लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलने वाली है।
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम को कम नहीं आँका जा सकता है। लखनऊ ने इस सीजन चार मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों ही टीमें संतुलित हैं लेकिन मैदान पर बेहतर रणनीति लागू करने वाली टीम को जीत मिलेगी। मुकाबले के लिए पिच और मौसम का अपडेट जानना भी जरूरी है।

चेन्नई vs लखनऊ पिच रिपोर्ट
पिछले कुछ मैचों को देखा जाए, तो चेन्नई की पिच बाद में बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी रहती है। पहले बैटिंग करने वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गेंदबाजों के लिए उस समय मदद रहती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही माना जा सकता है।
चेन्नई vs लखनऊ वेदर अपडेट
मुकाबला शुरू होने के समय आसमान में बादल छाए रन सकते हैं। तापमान 30 डिग्री के करीब रहने वाला है। राहत की बात तो यह है कि मुकाबले के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। एक पुर्ण मुकाबला देखने को मिलने वाला है। ऐसे में दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए यह एक अच्छी खबर है।
चेन्नई vs लखनऊ मैच का सीधा प्रसारण
भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे हो जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होनी है। सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मैच जियो सिनेमा एप्लीकेशन पर देखा जा सकेगा। जियो सिनेमा की वेबसाईट पर भी मैच देखा जा सकता है।
मैच में किसका पलड़ा भारी
इस सीजन के पिछले तीन मैचों को देखा जाए, तो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर धांसू खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीमों को पराजित किया है। ऐसे में एक बार फिर से चेन्नई का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। सुपर किंग्स इस मैच में लखनऊ से मजबूत है।












Click it and Unblock the Notifications