CSK vs KKR, Pitch Weather Report: चेन्नई-केकेआर के बीच टक्कर आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
IPL 2024, CSK vs KKR Pitch Report, Weather: आईपीएल 2024 का 17वां सीजन बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स अब तक चार मुकाबले खेल चुकी है। चार में से टीम को दो में जीत वहीं दो में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट का आगाज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ जीत के साथ की थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआती दोनों मैच जीतने के बाद इस सिलसिले को आगे बरकरार नहीं रख सकी।
जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटने की होगी। चेन्नई और कोलकाता के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड अपने होम ग्राउंड पर शानदार रहा है। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई की कोशिश जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में वापसी करने की होगी। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन एक बार फिर से बेहद मजबूत टीम दिखाई दे रही है।

पिच से किसे मिलेगी मदद
वहीं पिच की बात करें तो चेन्नई और कोलकाता के बीच होने वाले इस मुकाबले के दौरान पिच धीमी रह सकती है। चिदंबरम के पिच आमतौर पर धीमी ही रहती है। हालांकि अब तक खेले गए सीजन के दो मुकाबले में यहां बड़े स्कोर बनते हुए देखा गया था। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई ने इस मैदान पर 174 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं गुजरात के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बना लिए थे। ऐसे में एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबला देखा जा सकता है।
इस मैदान पर ऐसा है रिकॉर्ड
अब तक यहां आईपीएल में कुल 78 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 78 मुकाबले में से 47 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है। जबकि 31 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। मौसम की बात करें तो 8 अप्रैल यानी कि सोमवार को चेन्नई का मौसम साफ रहेगा। ऐसे में मुकाबले के दौरान बारिश की कोई भी आशंका नहीं जताई गई है। फैंस इस मुकाबले का पूरा आनंद उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications