पति मैदान पर कर रहा था रनों की बारिश, दर्शक दीर्घा में बैठी मुस्लिम बीवी मांग रही थी दुआ, दिल जीत लेगा Video
Shivam Dube Wife Anjum Khan: आईपीएल 2024 का रोमांच पूरे शबाब पर है, टूर्नामेंट की सबसे धांसू टीम मानी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का शानदार प्रदर्शन जारी है।

मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई की टीम ने गुजरात टाइटंस को 63 रनों से हराकर बड़ी जीत अर्जित की। टीम के हीरो रहे शिवम दुबे, जिनकी शानदार पारी ने ना केवल अपनी टीम को विजय दिलाई बल्कि लोगों का दिल भी जीत लिया।
गुजरात के खिलाफ शिवम ने 23 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल हैं और इसी वजह से उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से भी नवाजा गया है लेकिन इसके बावजूद शिवम से ज्यादा उनकी पत्नी अंजुम खान की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है और लोग शिवम की यादगार पारी का श्रेय उनकी बीवी को दे रहे हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि शिवम मैदान में जब चौको-छक्कों की बारिश कर रहे थे, उसी वक्त दर्शक दीर्घा में बैठी हुई उनकी पत्नी दोनों हाथ उठाकर उनके लिए दुआ मांग रही थीं। जिसके बाद लोगों ने अंजुम की दिल खोलकर तारीफ की है और उनके लिए अच्छे-अच्छे कमेंट कर डाले हैं।
'सच्चा प्यार इसी को कहते हैं'
एक यूजर ने लिखा - 'वाकई दुआ कबूल हुई...' तो एक यूजर ने लिखा -'सच्चा प्यार इसी को कहते हैं'। तो किसी ने लिखा -'जिसके पास दुआ मांगने वाले लोग हैं तो फिर उसे कोई गमं हो ही नहीं सकता है।' कुल मिलाकर अंजुम खान इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
गौरतलब है कि शिवम और अंजुम 'मेड फॉर इज अदर' वाले कपल हैं और दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद एक-दूसरे शादी की थी, वो भी दो बार, दरअसल अंजुम मुस्लिम हैं और शिवम हिंदू इसलिए पहले दोनों ने हिंदू रिवाज से विवाह किया और उसके बाद मुस्लिम रिवाज से निकाह पढ़ा था। दोनों एक-दूसरे के पूरक कहलाते हैं, दोनों को शादी से एक बेटा भी है।
टीवी शो और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं अंजुम
मालूम हो कि शिवम और अंजुम दोनों ही मूल रूप से यूपी के ही रहने वाले हैं लेकिन इनका परिवार महाराष्ट्र में जाकर बस गया इसलिए ये लोग मुंबई में ही पले हैं। शिवम तो शानदार क्रिकेटर हैं तो वहीं बेइंतहा हुस्न की मल्लिका अंजुम भी कई टीवी शो और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं और अक्सर अपनी सोशल मीडिया की पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं।
मालूम हो कि कल के मैच में टॉस जीतने के बाद गुजरात ने चेन्नई को बैटिंग करने का मौका दिया था, जिसके बाद सीएसके ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पंजाब की टीम केवल 143 रन ही बना सकी और चेन्नई ने बड़ी जीत हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications