DHONI की CSK का चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है रिकॉर्ड? क्या मिलेगी RCB से जीत!

IPL 2024 CSK vs RCB: 18 मई यानी शनिवार को आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला खेला जाना है। लीग स्टेज का यह सबसे अहम मुकाबला बन गया है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मुकाबले में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है। दरअसल, इस मैच के नतीजे से प्ले ऑफ की चौथी टीम डिसाइड होने वाली है।

चौथे स्थान के लिए लड़ाई

आईपीएल 2024 के लिए तीन टीमों ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहले ही अपनी जगह बना चुकी है। लेकिन चौथी टीम के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। इन दोनों ही टीमों में से कोई एक टीम ही प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल हो सकेगी।

IPL 2024 1

आरसीबी को मिली थी हार

आरसीबी और चेन्नई के बीच होने वाला यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड आरसीबी के खिलाफ बेहतर रहा है। इस सीजन की शुरुआत भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले से हुई थी। इस सीजन खेले गए पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

सीएसके का पलड़ा भारी

चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के रिकॉर्ड की बात करें तो इस मैदान पर धोनी की सीएसके ने अब तक 13 मैचो में हिस्सा लिया है। जिसमें से सात में उसे जीत मिली है। जबकि 6 मैचो में चेन्नई की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ इस मैदान पर चेन्नई का रिकार्ड देखा जाए तो 10 मुकाबलों में से चेन्नई की पांच में जीत है। जबकि चार मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है। ऐसे में एक बार फिर से आरसीबी पर चेन्नई का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।

होमग्राउंड में ऐसा है आरसीबी का रिकॉर्ड

आईपीएल में जहां अधिकतर टीमें अपने होम ग्राउंड पर दमदार प्रदर्शन करती है। वहीं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का रिकॉर्ड चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल इतिहास में अब तक बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 90 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से वह सिर्फ 42 मैचो में जीत हासिल कर सकी है। 43 मैचों में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+