IPL 2024: CSK के फैंस के लिए बड़ी खबर, धोनी को लेकर आया जरूरी अपडेट, जानिए खेलेंगे या नहीं?
IPL 2024, Chennai Super Kings MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपना जलवा बिखेरेंगे। साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनने के बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में बल्ले से दामखम दिखने को तैयार हैं। आईपीएल 2024 में भी चेन्नई की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेगी।
धोनी खेलेंगे आईपीएल: इससे पहले दुनिया भर में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के मन में बार-बार एक ही सवाल उठ रहा था। क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 खेलने के लिए फिट हैं। इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से फिट हैं और आईपीएल 2024 खेलने के लिए तैयार हैं।

सीएसके के सीईओ ने कही बड़ी बात: चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ के मुताबिक धोनी आईपीएल के आने वाले सीजन को पूरा खेलेंगे। उन्होंने खुद आईपीएल 2023 के अंत में इस बात की पुष्टि की थी कि वह अगले साल आईपीएल खेलना चाहते हैं। धोनी ने कहा था कि वह अपने फैंस के लिए साल 2024 वाला आईपीएल खेलेंगे। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। धोनी का आईपीएल 2024 आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में वह इस सीजन भी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
पुराने खिलाड़ियों पर जताया भरोसा: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने पुरानी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। चेन्नई की टीम ने अधिकतर खिलाड़ियों को रिटेन करने का काम किया है। वहीं कुछ खिलाड़ी को उन्होंने रिलीज किया। बेन स्टोक्स ने खुद ही आईपीएल से किनारा कर लिया है।
दूसरी तरफ अंबाती रायडू ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स कुछ नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना होगा। चेन्नई की टीम आईपीएल के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ियों पर दांव लगाना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications