DHONI के टी-20 करियर में पहली बार हुआ ऐसा, 358 मुकाबले के बाद टूटा फैंस का दिल, चेहरे पर छाई उदासी
IPL 2024 Chennai Super Kings vs Punjab Kings: रविवार यानी 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की। साल 2021 के बाद पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच जीतने में कामयाब रही है। धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रविंद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने टीम के लिए मैच विनिंग स्पेल डालने का काम किया।
चेन्नई को मिली जीत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 139 रन ही बना सकी और 28 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविंद्र जडेजा ने बल्ले से 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गेंद से भी उन्होंने 3 अहम विकेट भी चटकाए।

गोल्डन डक का शिकार हुए धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस मुकाबले में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के नाम इस मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो आज से पहले उनके टी-20 करियर में नहीं था। दरअसल, 19वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी गोल्डन डक का शिकार हो गए।
पहली बार 9वें नंबर उतरे धोनी
आईपीएल और टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले को मिलाकर महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 358 मैच खेले हैं। लेकिन इससे पहले कभी भी महेंद्र सिंह धोनी किसी भी मुकाबले में नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे थे। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी शार्दुल ठाकुर के बाद बल्लेबाजी करने आए। जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। धोनी अपने इस फैसले की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया।
पहली बार किसी गेंदबाज ने किया आउट
इसके साथ ही आईपीएल 2024 में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी गेंदबाज ने महेंद्र सिंह धोनी को आउट किया हो। इससे पहले पिछले मैच में भी धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर रन आउट हुए थे। आईपीएल 2024 के अभी तक 11 मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 110 रन निकले हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 37 का रहा है।












Click it and Unblock the Notifications