IPL 2024: हार्दिक पांड्या से नफरत की वजह कप्तानी या रोहित नहीं, ये 5 बड़े कारण हैं जिम्मेदार

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है। मुंबई इंडियंस लगातार तीन मैचों में हार का सामना कर चुकी है। हार्दिक पांड्या का भी लगातार विरोध देखने को मिल रहा है। उनकी समस्याएँ भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

हार्दिक पांड्या को फैन्स के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसके पीछे कारण उनको मुंबई का कप्तान बनाना माना जा रहा है। कुछ लोग रोहित शर्मा के फैन्स को भी उनसे नफरत का कारण मानते हैं लेकिन पूरी तरह से ऐसा कुछ नहीं है। पांड्या से लोगों की नाराजगी के कुछ अन्य कारण भी हैं।

hardik pandya

मैदान पर गाली-गलौच

रोहित की कप्तानी में मुंबई के लिए जब पांड्या खेलते थे, उस समय फील्डर को गाली देकर पांड्या ने सुझाव दिया था और कहा कि मेरी गेंदबाजी में किसी और की बात मत सुनो। उस समय रोहित शर्मा फील्डर को किसी जगह खड़े होने का कह रहे थे लेकिन पांड्या की गाली स्टम्प माइक पर सुनी गई थी। इसे फैन्स आज तक याद रखते हैं।

तिलक वर्मा को फिफ्टी से रोकना

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच के दौरान तिलक वर्मा 49 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे और हार्दिक पांड्या ने छक्का मारकर जीत दिला दी। फैन्स का कहना है कि पांड्या ने ऐसा जानबूझकर किया। तिलक वर्मा को पांड्या ने फिफ्टी बनाने से रोक दिया। यह घटना भी फैन्स को याद है।

केएल राहुल को शतक से रोकना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मैच में केएल राहुल के पास शतक जमाने का मौका था लेकिन हार्दिक पांड्या ने ऐसा नहीं होने दिया। राहुल 97 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन धोनी स्टाइल में छक्का जड़कर जीत दिलाते हुए पांड्या को हीरो बनना था। वह छक्का लगाने में सफल रहे और राहुल शतक नहीं बना पाए।

रोहित शर्मा को बाउंड्री पर भेजना

आईपीएल के इस सीजन में सीनियरों के साथ हार्दिक पांड्या द्वारा अनादर करने के काफी वीडियो सामने आए हैं। इनमें एक रोहित शर्मा से बातचीत कर है। पांड्या उनको बाउंड्री पर फील्डिंग करने के लिए कहते हैं और उनका बर्ताव विनम्र भी नहीं दिख रहा था। इसके बाद फैन्स की नाराजगी और बढ़ गई।

लसिथ मलिंगा को धक्का मारना

आईपीएल के इस सीजन में लसिथ मलिंगा एक मैच के बाद पांड्या से गले मिलने के लिए आए लेकिन उनको धक्का देकर दूर कर दिया गया। पांड्या द्वारा धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस तरह यह भी उनसे फैन्स की नफरत का कारण बना। पांड्या का मैदान पर बर्ताव फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+