IPL 2024 के सुपर फ्लॉप करोड़पति भारतीय खिलाड़ी, टूट सकता है T20 World Cup खेलने का भी सपना
IPL 2024, Latest Update News: भारतीय क्रिकेट टीम को जून में टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल 2024 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ता लगातार नजर बनाए हुए हैं। आईपीएल 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चयन किया जाएगा। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का यह आखरी मौका है।
कोहली ने दिखाया दम
लंबे समय के वापसी के बाद विराट कोहली जहां आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बाकी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक औसत दर्जे का रहा है। विराट कोहली ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन का पहला शतक जड़ा था। एक शतक और दो अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली का टी-20 वर्ल्ड कप में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

राहुल-अय़्यर ने बढ़ाई चिंता
लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल और कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर अब तक बेरंग नजर आए हैं। आईपीएल 2024 में इन दोनों ही खिलाड़ियों का बल्ला खामोश रहा है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का आउट ऑफ फॉर्म होना भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है। अगर यह दोनों खिलाड़ी फॉर्म में नहीं लौटते हैं तो फिर इनका पत्ता टी-20 वर्ल्ड कप से कट सकता है।
ईशान किशन भी रहे फ्लॉप
मुंबई इंडियंस के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने वाले ईशान किशन भी इस सीजन अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए हर सीजन कई धमाकेदार पारियां खेलते हैं। लेकिन इस सीजन अब तक उनके बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं आई है। ईशान किशन भारतीय टीम में लंबे समय से बाहर हैं। ऐसे में आईपीएल के जरिए ही उन्हें टीम में वापसी आने का मौका था। लेकिन अब तक आईपीएल का फायदा वह नहीं उठा सके हैं।
अक्षर पटेल ने किया निराश
दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी साधारण रहा है। गेंद और बल्ले दोनों से ही अक्षर पटेल अब तक फ्लॉप सबित रहे हैं। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के एक अहम खिलाड़ी हैं। लेकिन इस सीजन अब तक वह गेंद और बल्ले दोनों से ही अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। अक्षर पटेल अगर इस तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल को बाहर किया जा सकता है।
जायसवाल का कट सकता है पत्ता
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का खामोश है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले जायसवाल इस आईपीएल सीजन में अब तक फ्लॉप साबित रहे हैं। यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications