'लड़की तू कमाल...', IPL के बीच आंद्रे रसेल ने मारी बॉलीवुड में एंट्री, इस हसीना संग लगाए ठुमके
IPL 2024 Andre Russell: कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल गेंद और बल्ले दोनों से ही दमदार प्रदर्शन करते रहे हैं। हालांकि, आईपीएल के इस सीजन आंद्रे रसेल को बल्लेबाजी करने का अधिक मौका नहीं मिला है। लेकिन गेंद से उन्होंने टीम को कई अहम मुकाबले में जीत दिलाई है। आंद्रे रसेल की परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है।
9 मई को रिलीज होगा गाना
आईपीएल में अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद आंद्रे रसेल अब बॉलीवुड में डेब्यू करते दिखाई देंगे। दरअसल, 9 मई यानी कि गुरुवार को आंद्रे रसेल का एक गाना रिलीज होने जा रहा है। जिसमें वह टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर के साथ मस्ती में झूमते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर इस गाने का टीचर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अविका गौर के साथ किया डांस
आंद्रे रसेल और अविका गौर के इस नए गाने का नाम लड़की तू कमाल की है। जिसमें पलक मुच्छल ने भी अपनी आवाज दी है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का बॉलीवुड से कनेक्शन रहा है। रसेल से पहले ड्वेन ब्रावो भी बॉलीवुड में सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब देखना होगा कि रसेल की इस गाने को फैंस कितना पसंद करते हैं।
गेंद और बल्ले से दिखाया दम
साल 2024 आईपीएल के दौरान रसेल कोलकाता के लिए अब तक 11 मुकाबला खेल चुके हैं। 11 मैचों में से आठ मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। जिसमें उन्होंने 186.79 के स्ट्राइक रेट के साथ 198 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला था। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी टीम के लिए 13 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की है।
कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह बना ली है। ऐसे में प्लेऑफ में होने वाले मुकाबले में आंद्रे रसेल टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications