IPL 2023Auctions: SRH ने उठाया बड़ा कदम, कप्तान विलियमसन सहित इस विस्फोटक बल्लेबाज को किया बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा फैसला लिया है। अगले सीजन से पहले उन्होंने कप्तान केन विलियमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। केन विलियमसन के साथ-साथ निकलोस पूरन भी अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे।
IPL Auctions SunRisers Hyderabad Players List 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा फैसला लिया है। अगले सीजन से पहले उन्होंने कप्तान केन विलियमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। केन विलियमसन के साथ-साथ निकलोस पूरन भी अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले सीजन कुछ खास नहीं रहा था, जिस वजह से फ्रेंचाइजी ने इन्हें रिलीज करना ही बेहतर समझा है।

आईपीएल ऑक्शन में होंगे शामिल
केन विलियमसन और निकलोस पूरन अब अगले महीने होने वाले ऑक्शन में नजर आएंगे। इन दोनों ही खिलाड़ियों पर कई टीमों की नजरें होगी। वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन वह बल्ले से पूरे सीजन के दौरान फ्लॉप ही रहे। पूरन विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

विलियमसन और पूरन की हुई टीम से छुट्टी
कोहनी की चोट से जूझ रहे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की हाल के दिनों में खराब फॉर्म रही है। पूर्व कोच टॉम मूडी ने भी विलियमसन और पूरन के टीम में होने पर सवाल उठाया था। ऐसे में अब फ्रेंचाइजी इन दोनों ही खिलाड़ियों की जगह नए चेहरों की तलाश करेगी। हालांकि, विलियमसन सनराइजर्स के इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक है, जिसने 76 मैचों में कुल 2101 रन बनाए हैं।

हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
पिछले सीजन बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को टीम ने अपने साथ बनाए रखा है। इस लिस्ट में अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलाक फारूखी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, नटराजन, उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। टीम की कोशिश अब नीलामी में कुछ मैच विनर को अपने टीम में शामिल करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications