जोस बटलर पर दिल हार बैठे युजवेंद्र चहल, हाथ में फ्लावर लेकर किया प्रपोज, जाना चाहते हैं डेट पर, देखें Video

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में युजवेंद्र चहल का जलवा बरकरार है। लीग में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चहल तीसरे स्थान पर विराजमान हैं, इन सब के बीच उनकी मौज-मस्ती में भी कोई कमी नहीं आई है।

Yuzvendra chahal Jos Buttler

IPL 2023: इंडियन क्रिकेट टीम के धाकड़ स्पिनर युजवेंद्र चहल, आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं। चहल अपने मस्ती-भरे अंदाज के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं, उनके मजाकिया अंदाज को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। इंडियन क्रिकेट टीम से लेकर आईपीएल तक खिलाड़ियों से उनकी एक जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है, उनके इस अंदाज से इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर भी नहीं बच पाए, क्योंकि ताजा वीडियो यूजी और बटलर का ही है।

फूलों का गमला लेकर बटलर के पास पहुंचे चहल
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चहल, जोस बटलर को मस्ती भरे अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। 27 सेकंड के इस वीडियो देखा जा सकता है कि बटलर ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। उनके ठीक सामने चहल खड़े हैं, जोकि हाथ में फूलों का गमला लिए हुए हैं।

युजवेंद्र चहल ने बटलर को किया प्रपोज
वीडियो में एक प्रेमिका की तरह यूजी, बटलर से कहते हैं कि, 'जोस भाई, आप मेरे जीवन का प्यार हैं, जब मैं आपसे पिछले साल मिला तो मेरा दिल धक...धक...कर रहा था। मैं आपको हर रात देखता हूं और महसूस करता हूं। क्या आप मेरे साथ डेट पर चलना चाहेंगे प्लीज।' चहल के इस मस्ती भरे प्रपोजल का जवाब देते हुए ने बटलर ने कहा, 'हां बिल्कुल,' और फिर बटलर ने यूजी को गले लगा लिया, और दोनों ही अपनी हंसी नहीं रोक पाए, वीडियो में बाकी लोग हंसते और तालियां बजाते नजर आते हैं।


ये भी पढ़ें- IPL 2023: दिल्ली के खिलाफ KKR की खराब बल्लेबाजी पर भड़के युवराज सिंह, रिंकू और मनदीप की ट्वीट कर लगाई क्लास


दरअसल, मौज-मस्ती के मामले में शिखर धवन भी चहल से कम नहीं है, उन्होंने इस के पोस्ट होते ही चहल की मजे लिए। धवन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, 'मेरा शक सही निकला रूट और अब ये देखो, मां का लाडला बिगड़ गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+