धोनी को रिटेन किया, जडेजा को भी, कौन होगा अब CSK का कप्तान, भारत के पूर्व स्पिनर ने दिया ये जवाब

IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि धोनी एक और आईपीएल खेल रहे हैं और शायद वह कप्तानी भी करने जा रहे हैं। हमने पिछले सीजन में देखा था कि रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था लेकिन बीच में जडेजा द्वारा कैप्टंसी छोड़ने के बाद धोनी फिर से वापस आ गए थे। ऐसे में भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को लगता है कि जब तक महेंद्र सिंह धोनी टीम में है तो कोई और खिलाड़ी कप्तान नहीं हो सकता।

Recommended Video

    IPL 2023: IPL में Retention में क्या रहा पूरा हाल, आसान भाषा में सब समझिए ? वनइंडिया हिंदी *Cricket
     MS Dhoni

    ओझा ने जिओ न्यूज से बात करते हुए कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के रहते चेन्नई सुपर किंग्स का कोई और कप्तान फिलहाल नहीं होगा। पिछले साल यह सब और भी ज्यादा क्लियर हो चुका था। अगर आपने यही सवाल मुझसे पिछले साल पूछा होता तो मेरा जवाब कुछ और होता। सभी जानते हैं कि जडेजा ने जिन परिस्थितियों में कप्तानी छोड़ी थी उससे धोनी भी बहुत खुश नहीं थे लेकिन उन्होंने पदभार संभाला और चेन्नई के अभियान को आगे बढ़ाने की कोशिश की।

    हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर से प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही थी। प्रज्ञान ओझा आगे कहते हैं कि शायद केन विलियमसन आपके अगले कप्तान हो सकते थे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर इतना कह सकते हैं कि वह एक ऐसे व्यक्ति को कप्तानी सौंपने चाहेंगे तो लंबे समय तक ये जिम्मेदारी संभाल सके। ओझा ने इस सवाल पर ये बात कही कि अगर अगला आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम साल है तो आने वाले समय में कप्तानी किसको मिलेगी?

    बाए हाथ के स्पिनर रह चुके प्रज्ञान का मानना है कि कोई ऐसा इंसान सामने आएगा जो 5 साल तक कप्तानी बरकरार रख सके। सीएसके बहुत ज्यादा बदलाव करने वाली टीम नहीं है। यह एक ब्लूचिप की तरह है। ये एक दिन की ट्रेडिंग करने वाली टीम की तरह से नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+