IPL 2023 में किन गेंदबाजों ने की है सबसे कसी हुई बॉलिंग, चौंका सकता है नंबर एक पर मौजूद नाम
IPL 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 में किस गेंदबाज ने दिए सबसे कंजूसी से रन। नंबर 1 पर मौजूद गेंदबाज का नाम आपको चौंका सकता है।

IPL 2023 Records in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग का नाम जेहन में आते ही गेंदबाजों की कुटाई सबसे पहले ध्यान में आती है। लेकिन हर सीजन में कुछ ना कुछ ऐसे बॉलर भी निकल जाते हैं जो रन काफी कंजूसी से देते हैं।
अगर आप T20 क्रिकेट में 7 के आसपास इकोनामी रेट से भी रन दे रहे हैं तो यह बहुत ज्यादा अच्छी गेंदबाजी मानी जाती है और अगर यह 7 से नीचे है तो फिर आप नायाब बॉलर है। आइए देखते हैं इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक ऐसे गेंदबाज कौन है-
1. नवीन उल हक- इस गेंदबाज ने वाकई में कमाल की बॉलिंग की है। नवीन को अफगानिस्तान का बुमराह भी कहा जाता है। वे युवा है, उनका एटीट्यूड पहले से ही काफी चर्चाओं में है और वे एक फाइटर की तरह नजर आते हैं।
इस तरह के स्वभाव की आमतौर पर तेज गेंदबाजों को जरूरत होती है। नवीन ने इस सीजन में 6 मैच खेले और 5 पारियों में 7 विकेट चटकाए जिसमें उनका औसत 19.29 रहा। साथ ही इकोनामी रेट बहुत ही जबरदस्त रहा जो 6.75 का है।
2. अक्षर पटेल- ये जितना बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उतना ही गेंदबाजी से भी कर रहे हैं। उन्होंने 13 मैचों की 12 पारियों में भले ही 11 विकेट लिए हो लेकिन उनका इकोनामी रेट 7 से कम है जो 6.95 का है। यह कसी हुई गेंदबाजी है और इस खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया है।
3. कुलदीप यादव- दिल्ली कैपिटल्स के ही इस गेंदबाज ने भी अधिक विकेट नहीं लिए। लेकिन 13 मैचों की 13 पारियों में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज का इकोनामी रेट 7.11 का है जो काफी अच्छा कहा जाएगा।
4. कुणाल पांड्या- लखनऊ सुपरजायंट्स के स्टैंडिंग कैप्टन ने 10 पारियों में 8 विकेट ही हासिल किए हैं लेकिन उनका इकोनामी रेट 7.21 का है जो उनकी कसी हुई गेंदबाजी की ओर इशारा करता है।
5. रवींद्र जडेजा- चेन्नई सुपर किंग्स का यह सुपरस्टार ऑलराउंडर 16 विकेट हासिल कर चुका है वो भी 7.22 के इकोनामी रेट से। देखा जाए तो अभी तक कि इस लिस्ट में जडेजा ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
6. मोहित शर्मा- मोहित ने गुजरात के लिए 10 मैच खेलते हुए 17 विकेट चटकाए हैं और उनकी इकोनामी रेट 7.46 की है। मोहित ने जिस तरीके से गेंदबाजी की है वह काफी सराहनीय है।
7. मोइन अली- सीएसके के ऑलरांडर ने 11 पारियों में 9 विकेट लिए हैं और इकोनामी रेट 7.50 का रहा है।
8. रविचंद्रन अश्विन- रविचंद्रन 14 विकेट लेते हुए 7.51 की गेंदबाजी की और इसके लिए अभी कुछ खास नहीं कर पाए हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी की चतुराई की तारीफ इस बार भी है।
9. मोहम्मद शमी- इस लिस्ट में मौजूद सभी गेंदबाजों में शमी ने सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं। विकेट लेने के लिए उनको अटैकिंग होना पड़ा है जिसके चलते उनकी रन प्रति ओवर दर थोड़ी ज्यादा हो जाती है। शमी का इकोनामी रेट 7.53 का है लेकिन उनका औसत 16.70 का ही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications