MS धोनी के बाद अंजिक्य रहाणे संभालेंगे CSK की कप्तानी? वसीम अकरम ने क्यों बताया 'कैप्टन कूल' का उत्तराधिकारी
IPL 2023: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम का कहना है कि, अगर सीएसके से एमएस धोनी रिटायरमेंट का फैसला लेते हैं तो अजिंक्या रहाणे एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि वह लगातार खेल में आगे बढ़ रहे हैं।

IPL 2023, MS Dhoni: आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शानदार फॉर्म लगातार जारी है। इस बार उनके बल्ले से चौके-छक्के भी खूब देखने को मिल रहे हैं। 'कैप्टन कूल' के प्रति उनके फैंस की दीवानगी भी अलग अंदाज बढ़ती जा रही है। इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम का मानना है कि अजिंक्य रहाणे एमएम धोनी के अगले उत्तराधिकारी हो सकते हैं।
दरअसल, अगर धोनी मौजूदा सीजन के अंत में आईपीएल क्रिकेट को अलविदा कहते हैं, तो अकरम का मानना है कि सीएसके के पास पहले से ही इसका विकल्प है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि, अगर धोनी संन्यास की घोषणा करते हैं तो रहाणे टीम की कमान संभाल लेंगे।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्थानीय खिलाड़ी अधिक सफल होते हैं- अकरम
अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में बताया कि, 'सीएसके ने आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा को कप्तान के रूप में आजमाया था और देखा था कि उनका खुद का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा था। उन्हें कप्तान बदलना पड़ा। मुझे लगता है कि उन्हें रहाणे से बेहतर विकल्प नहीं मिलेगा, क्योंकि वह लगातार खेल में आगे बढ़ रहे हैं, और एक स्थानीय खिलाड़ी हैं।' हमने देखा है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्थानीय खिलाड़ी अधिक सफल होते हैं।'
धोनी के बाद कप्तानी के लिए रहाणे हो सकते हैं बेहतरीन विकल्प
अकरम ने आगे कहा कि, 'विदेशी खिलाड़ियों के साथ परेशानी यह है कि उन्हें तो खिलाड़ियों के नाम भी याद नहीं रहते, तो वे कैसे कप्तानी जैसी जिम्मेदारी संभाल सकेंगे, तो मुझे लगता है कि अगर धोनी रिटायरमेंट का फैसला लेते हैं तो रहाणे एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। चेन्नई की अपनी योजनाएं हो सकती हैं, लेकिन वह एक ऐसी फ्रैंचाइजी है जो बहुत ज्यादा सोच-विचार करती है, स्टीफन फ्लेमिंग का होना इस बात का प्रतीक है।
दरअसल, आईपीएल 2023 में सीनियर बल्लेबाज रहाणे ने धोनी की टीम के लिए, जो शानदार प्रदर्शन किया है, इससे प्लेइंग इलेवन में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है। रहाणे को सीएसके ने आईपीएल 2023 की नीलामी में उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा था।
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अकरम भी चाहते हैं कि सीएसके इस सीजन में धोनी के नेतृत्व में प्रसिद्ध ट्रॉफी उठाए। धोनी की अगुवाई वाली चार बार की चैंपियन सीएसके ने आईपीएल 2023 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर विराजमान है। धोनी एंड कंपनी ने इस सीजन में नौ मैचों में 10 अंक बटोरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications