'पहले सिर्फ प्यार था लेकिन अब उसने शादी कर ली है...', शुभमन गिल को लेकर सहवाग ने दिया चौंकाने वाला बयान

Virender Sehwag On Shubman Gill: गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन शुभमन गिल बल्ले से लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Shubman Gill

Shubman Gill maiden T20I ton against Sunrisers Hyderabad: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। इस मैच में गुजरात ने हैदराबाद को 34 रन से मात देने का काम किया। गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार 101 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

गिल का कमाल: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। गिल ने अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए एक और उलब्धि अपने नाम कर ली है। हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही शुभमन गिल ने इस मैदान पर एक और रिकॉर्ड बना लिया है। आईपीएल से पहले भारत के लिए टेस्ट और टी-20 में भी शतक जड़ने का काम गिल ने इसी मैदान पर किया है।

सहवाग ने की तारीफ: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शुभमन गिल की बल्लेबाजी की तारीफ की है। उन्होंने एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए कहा कि शुभमन गिल शानदार फ़ॉर्म में हैं। गिल का फॉर्म में होना भारतीय टीम के लिए भी अच्छा है। हैदराबाद के गेंदबाजों के खिलाफ वह एक अलग ही लय में नजर आ रहे थे।

मोदी स्टेडियम में चलता है बल्ला: वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि शुभमन गिल का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी स्टेडिमय में कमाल का रहा है। उन्हें इस स्टेडियम से बेहद प्यार है। सहवाग ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शुभमन गिल का नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम से प्यार अब शादी में बदल गया है। ऐसा लग रहा था गिल किसी और ही पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

शादी में बदली प्रेम कहानी: सहवाग के मुताबिक गिल का मोदी स्टेडियम से हुई प्रेम कहानी शादी में तब्दील हो गई है। ऐसा लग रहा था कि वह बिल्कुल अलग सतह पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बाकी बल्लेबाज जहां एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे वहीं गिल अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे थे।

भारत के लिए जड़ा था शतक: इस साल के शुरुआत में भारत के लिए टी-20 मैच खेलते हुए शुभमन गिल ने इसी मैदान पर शतक लगाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने 63 गेंदों में 126 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैदान पर उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+