'18 करोड़ देकर आप अनुभव नहीं खरीद सकते', सैम करन पर सहवाग बोले- बाल तो धूप में ही सफेद करने होंगे

IPL in Hindi: सैम करन को जितनी मोटी रकम में खरीदा गया उसके हिसाब से वे बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। एक ऑलराउंडर के तौर पर वे अभी ना ज्यादा अच्छे रहे हैं ना खराब लेकिन एक अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर उन्हें मीलों आगे जाना है।

Sam Curran

IPL 2023 in Hindi: भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि सैम करन (Sam Curran) जैसे आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी को आप ₹18 देकर अनुभव नहीं दिला सकते।

सहवाग ने पंजाब किंग्स के आरसीबी के खिलाफ हुए मुकाबले में सैम की खराब रनिंग बिटवीन द विकेट की आलोचना की। उन्होंने मुकाबले में कोई विकेट नहीं लिया और रन आउट होने से पहले 10 रन बनाए।

सैम वैसे सीजन में बहुत खराब नहीं रहे हैं लेकिन जितनी बड़ी रकम उन पर खर्च की गई है उसके हिसाब से पंजाब किंग्स को प्रदर्शन नहीं मिल रहा है। आईपीएल 2023 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को 18.5 करोड रुपए में खरीदा था।

सैम ने अभी तक 6 मैचों में 8.2 के इकोनामी रेट से 5 विकेट चटकाए हैं और केवल 87 रन बनाए है। क्रिकबज पर बात करते हुए सहवाग ने कहा, "वह एक इंटरनेशनल प्लेयर है। लेकिन आप 18 करोड़ रुपए देकर अनुभव नहीं खरीद सकते हैं। यह केवल खेल कर आता है। आपको धूप में ही अपने बाल सफेद करने होते हैं।"

सहवाग ने बताया कि विकेटों के बीच में खराब दौड़ के चलते ही सैम करन आउट हुए जबकि एक कप्तान के तौर पर उनकी जिम्मेदारी थी कि वह अंत तक बल्लेबाजी करें और मैच को गहराई तक लेकर जाएं।

वीरू ने आगे कहा, "सैम करन को अभी उतना अनुभव नहीं है। जिस तरह से वे आउट हुए यह खराब रनिंग थी जिसकी जरूरत नहीं थी। आप कप्तान हैं, आपको टिकना चाहिए था और फाइनल ओवर तक मैच को लेकर जाना चाहिए था। लेकिन अनुभवहीनता उनके सामने आ गई।"

सैम ने भी मैच के बाद कहा कि जिस तरह से आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गवाएं हैं उसका आकलन होना चाहिए। करन ने मैच के बाद कहा, "विकेट आज अच्छा था। हम देखेंगे कि किस तरह से हमारे बल्लेबाज आउट हुए हैं लेकिन हम शनिवार को वापसी करेंगे जहां हम मुंबई में खेल रहे हैं, जो अच्छा विकेट है और हम वहां पर खेलने के लिए उत्साहित हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+