IPL 2023: विराट कोहली बनाएंगे सबसे ज्यादा रन, पूर्व भारतीय खिलाड़ी की भविष्यवाणी
Virat Kohli पिछले साल आईपीएल में अपने बल्ले से जादू दिखाने में नाकाम रहे थे, इस बार वह रन बना सकते हैं।

IPL 2023: आईपीएल में होने वाले नए सीजन को लेकर बातें शुरू हो गई हैं और पूर्वानुमान भी आने लगे हैं। इस सीजन बल्लेबाजों में किसका बल्ला जमकर आग उगलेगा और टॉप स्कोरर कौन होगा आदि चीजों पर चर्चा हो रही हैं। पिछले सीजन टॉप बल्लेबाज जोस बटलर रहे थे। उनके बल्ले से काफी रन आये थे और 4 शतक देखने को मिले थे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के रन आने को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की तरफ से एक बड़ा प्रिडिक्शन किया गया है।
विराट कोहली बनाएंगे सबसे ज्यादा रन
जियो सिनेमा के कार्यक्रम में आकाश चोपड़ा ने कहा कि इस सीजन आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन होगा? फाफ डू प्लेसी या विराट कोहली, मैं कोहली का नाम लेना चाहूँगा। पिछले साल विराट कोहली ने रन नहीं बनाये थे। यह हर साल नहीं हो सकता है। वह इस बार रन बनाएंगे और आरसीबी की टीम ज्यादा मजबूत दिखाई देगी।
कोहली को करना चाहिए ओपन
चोपड़ा यह भी चाहते हैं कि कोहली को डू प्लेसी के साथ मिलकर ओपन करना चाहिए और रजत पाटीदार को नम्बर तीन पर रखना चाहिए। चोपड़ा ने कहा कि फाफ डू प्लेसी के रूप में एक शानदार कप्तान आरसीबी के पास है, जो फॉर्म में भी हैं। बल्लेबाजी की बात की जाए, तो कोहली को ओपन करने के लिए फाफ डू प्लेसी के साथ आना चाहिए। अनुज रावत के लिए टीम में जगह नहीं होगी, इसलिए रजत पाटीदार को नम्बर तीन पर खेलने के लिए रखना चाहिए। पाटीदार का प्रदर्शन शानदार रहा है।
आरसीबी के पास है शानदार मिडल ऑर्डर
चोपड़ा का यह भी मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास अच्छा-ख़ासा मिडिल ऑर्डर है। उन्होंने कहा कि मध्य क्रम में आरसीबी के पास ग्लेन मैक्सवेल है। उनके बाद महिपाल लोमरोड़ और शाहबाज अहमद भी हैं। फिनिशर के रूप में दिनेश कार्तिक भी उनकी बैटिंग यूनिट में हैं। आरसीबी की बल्लेबाजी बेहतरीन दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications