'RCB के कैंप में आखिर राहुल द्रविड़ क्या कर रहे हैं?', प्लेसिस के साथ कोहली-अनुष्का की मस्ती भरी तस्वीर वायरल

IPL 2023 Virat Kohli: रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर के लिए आईपीएल 2023 का यह सीजन अच्छा गुजरा है। टीम की कोशिश प्लेऑफ में जगह बनाने की होगी।

Virat Kohli

Rahul Dravid pictures with RCB team go viral: आईपीएल में मैदान पर जीत के लिए लड़ाई करने के बाद खिलाड़ी अक्सर मौज मस्ती करते भी नजर आते रहते हैं। रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

आरसीबी ने जीते दो लगातार मैच: आरसीबी ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हराया था। इससे पहले टीम को पंजाब के खिलफ भी 24 रनों से जीत मिली थी। इन दोनों ही मुकाबलों में विराट कोहली ने टीम की कप्तानी की थी। दो लगातार जीत के बाद आरसीबी ने प्वॉइंट्स टेबल में भी अपनी जगह मजबूत कर ली है।

राहुल द्रविड़ पर टिकी फैंस की नजरें: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में राहुल द्रविड़ भी नजर आ रहे हैं। कोहली-प्लेसिस के पीछे द्रविड़ एक टेबल पर बैठकर कुछ खाते-पीते दिखाई पड़ रहे हैं। राहुल द्रविड़ को आरसीबी के कैंप में देखकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

WTC के लिए टीम का ऐलान: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को वर्ल्ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम के ऐलान के बाद कोच राहुल द्रविड़ की तस्वीर कोहली के साथ देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि द्रविड़ यहां कोहली के साथ टेस्ट चैंपियनशिप पर बात करने आए हैं।

दर्शक के तौर पर मैच देखने पहुंचे: कुछ दिन पहले राहुल द्रविड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच देखने स्टेडियम में नजर आए थे। राजस्थान ने राहुल द्रविड़ की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसमें वह स्टेडियम में टीम के बाकी मेंबर के साथ नजर आ रहे थे।

कोलकाता के खिलाफ मैच: वहीं आरसीबी को अपना अगला मुकाबला केकेआर के खिलाफ खेलना है। कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने खेले दो की दो मुकाबलो में जीत हासिल की है। ऐसे में केकेआर के खिलाफ आरसीबी की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। कोहली औऱ प्लेसिस की जोड़ी इस आईपीएल की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+