IPL 2023 में रहा है इन अनकैप्ड भारतीयों का जलवा, लिस्ट में आकाश मधवाल से लेकर रिंकू सिंह तक शामिल

IPL 2023, uncapped Indian players: इस सीजन आईपीएल में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है।

IPL 2023

Top uncapped Indian players in IPL 2023: आईपीएल 2023 में युवा खिलाड़ियों की तरफ से लगातार शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए 20 लाख के बेस प्राइज वाले अकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। आकाश मधवाल ने मुंबई को जीत दिलाने के साथ-साथ आईपीएल में इतिहास भी रच दिया।

आकाश मधवाल ने बनाया रिकॉर्ड: आईपीएल के 16 सालों के इतिहास में अब तक कोई भी गेंदबाज प्लेऑफ के मैचों में 5 विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका था। लेकिन आकाश मधवाल ने लखनऊ के खिलाफ पांच विकेट झटककर इतिहास रच दिया। मुंबई की टीम ने आकाश को सिर्फ 20 लाख में खरीदा था, लेकिन वह टीम के लिए करोड़ों का काम कर रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल ने किया प्रभावित: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले यशस्वी जायसवाल इस सीजन एक अलग ही लय में नजर आए। इस सीजन वह 14 मैच में 625 रन बनाकर राजस्थान की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ये रन 163.60 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इतना ही नहीं इस सीजन से उनके बल्ले से मुंबई के खिलाफ 62 गेंद पर धमाकेदार 124 रन की पारी भी देखने को मिली।

रिंकू सिंह बने नए फिनिशर: केकेआर में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ते हुए इस सीजन रिंकू सिंह नए फिनिशर बनकर सामने आए हैं। इस सीजन के 14 मैच में रिंकू 149.52 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाने का काम किया। रिंकू ने इस दौरान एक ओवर में पांच छक्के भी लगाए। रिंकू को आने वाले समय में भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।

जितेश शर्मा का शानदार सीजन: पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। इस सीजन खेले गए 14 मैच में उन्होंने 23.76 की औसत और 156.06 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं।

तिलक वर्मा ने दिखाया दम: साल 2022 के मेगा ऑक्शन में तिलक वर्मा को मुंबई ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने ही सबसे अधिक रन बनाए थे। इस मैच में चोट के कारण वह कुछ मैचों में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन बाकी के मुकाबलों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+