IPL 2023: सबसे ज्यादा डॉट बॉल के मामले में शमी टॉप पर, जानें सभी पाँचों भारतीय गेंदबाजों का नाम

आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स डालने के मामले में भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा रहा है। टॉप पांच में भी भारतीय नाम हैं।

Siraj and Shami

IPL 2023 Most dot balls: आईपीएल इस सीजन फैन्स का काफी मनोरंजन हुआ है। बल्लेबाजों ने चौके और छक्कों से काफी रन बटोरे हैं और धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। गेंदबाजों के लिए सीजन ज्यादा खास नहीं कहा जा सकता है। हालांकि कुछ गेंदबाजों ने अपना काम बेहतर तरीके से किया है।

टी20 क्रिकेट में गेंद डॉट डालना भी एक खास किस्म की योग्यता माना जाता है। इस सीजन रनों का सीजन होने के बाद भी कुछ गेंदबाज ऐसा करने में सफल रहे हैं। टॉप पांच में भारतीयों का जी नाम है। सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वालों में कोई विदेशी गेंदबाज शामिल नहीं है।

मोहम्मद शमी- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मोहम्मद शमी का आता है। इस सीजन मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। शमी ने 14 मैचों में 172 डॉट बॉल्स डालकर टॉप स्थान हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 24 विकेट हासिल किए हैं। पर्पल कैप की दौड़ में नंबर एक बार वही चल रहे हैं।

मोहम्मद सिराज- दूसरे स्थान पर भी एक और भारतीय गेंदबाज ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। मोहम्मद सिराज ने इस सीजन 14 मैच खेलकर 161 डॉट बॉल डाली है। सिराज ने इस दौरान गेंदबाजी मैं अपनी धार दिखाते हुए 19 विकेट हासिल किए। हालांकि उनकी टीम आरसीबी बाहर हो गई।

भुवनेश्वर कुमार- अपनी लाइन और लेंथ के लिए मशहूर भुवनेश्वर कुमार ने भी इस सूची में अपना नाम बनाया। भुवी ने कुल 14 मैच खेलते हुए 128 डॉट बॉल डाली। इसके अलावा भुवनेश्वर ने 16 विकेट भी हासिल किये। पारी में एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी भुवनेश्वर ने किया।

वरुण चक्रवर्ती- केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी डॉट बॉल डालने वाले टॉप 5 गेंदबाजों में अपनी जगह बनाई। वरुण ने 14 मैच खेलते हुए 124 बार डॉट बॉल डाली। लिस्ट में उन्होंने चौथा स्थान बनाया है और इस सीजन उन्होंने बेहतरीन लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए 20 विकेट हासिल किए।

तुषार देशपांडे- धोनी की लीडरशिप में इस गेंदबाज ने काफी प्रभावशाली गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। प्लेऑफ से पहले खेले गए 14 मैचों में तुषार देशपांडे ने 122 डॉट बॉल डाली। इसके अलावा वह विकेट लेने के मामले में भी पीछे नहीं रहे। देशपांडे ने कुल 20 विकेट झटके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+