IPL 2023: ये हैं आईपीएल में इस बार के टॉप 4 सबसे तूफानी खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव टॉप पर
आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों के आधार पर टॉप स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची को सूर्यकुमार यादव लीड कर रहे हैं। टॉप 20 स्कोरर्स में से इन नामों को चुना गया है।

IPL 2023 Top Strikers: आईपीएल के इस सीजन में बल्लेबाजों की चांदी रही है। गेंदबाजों के लिए यह सीजन थोड़ा मुश्किल रहा है। दर्शकों का मनोरंजन भी धमाकेदार बल्लेबाजी से देखने को मिला है। हालांकि कुछ बड़े नामों के रन नहीं आये लेकिन काफी खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने प्रभावशाली क्रिकेट खेला है।
टूर्नामेंट अब लीग चरण के अंतिम पड़ाव की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन से बल्लेबाज इस सीजन सबसे तेज बैटिंग करने में सफल रहे हैं। यहां टॉप 20 में से उन चार बल्लेबाजों को स्ट्राइक रेट के आधार पर चुना गया है, जो इस सीजन सबसे तूफानी रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने शुरुआत में संघर्ष किया लेकिन बाद में बड़ा धमाका करने में सफल रहे। सूर्या ने इस सीजन 1 शतक भी जमाया है। टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में वह पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 13 मैचों में 486 रन अपने नाम किये हैं। उन्होंने 4 फिफ्टी और 1 शतक जड़ा है। लगभग 187 के स्ट्राइक रेट से ये रन आये हैं।
ग्लेन मैक्सवेल
शुरू में रन नहीं आने के बाद मैक्सवेल का बल्ला भी आग उगलने लगा। उन्होंने लगभग 183 के स्ट्राइक रेट से 12 मैचों में 384 रन अपने नाम किये हैं। मैक्सवेल शतक तो नहीं जड़ पाये लेकिन उनके बल्ले से 5 फिफ्टी आई है। उनका सर्वाधिक स्कोर 77 रनों का रहा है। वह धाकड़ फॉर्म दर्शा रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स के इस तूफानी ओपनर इस इस सीजन बड़ा धमाका किया है। जायसवाल ने 166 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन जड़े हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 13 मैच खेलकर 575 रन बनाये हैं। उनके बल्ले से 4 फिफ्टी और एक शतक देखने को मिला है।
शिवम दुबे
चेन्नई सुपर किंग्स को जब भी आवश्यकता थी, इस बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला। 13 मैचों में 363 रन बनाने वाले दुबे ने 3 बार अर्धशतकीय स्कोर हासिल किया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 52 का रहा है। स्ट्राइक रेट पर गौर किया जाए तो शिवम दुबे ने ये रन 157 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। वह टॉप 20 में सोलहवें स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications