IPL 2023, SRH vs RR: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, पत्नी धनश्री भी हुईं इमोशनल, वीडियो वायरल
IPL 2023 match SRH Vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हराकर शानदार अंदाज में आईपीएल का आगाज किया। इस मैच में बल्ले से जोस बटलर तो वहीं गेंद से युजवेंद्र चहल ने कमाल किया

SRH vs RR, 4th Match, Indian Premier League 2023: आईपीएल 2023 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दमदार जीत हासिल की। हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान की टीम को 72 रनों से जीत मिली। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 131 रन ही बना सकी और 72 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। राजस्थान रायल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए भी यह मैच यादगार रहा।
युजवेंद्र चहल ने टी-20 में पूरे किए 300 विकेट
राजस्थान के लिए हैदराबाद के खिलाफ सबसे अधिक विकेट स्पिनर युजवेंद्र चहल ने झटकने का काम किया। युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक चार विकेट झटकने का काम किया। मयंक अग्रवाल का विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने टी20 करियर में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए। चहल की इस उपलब्धि पर उनकी पत्नी धनश्री भी बेहद खुश नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चहल को चीयर करती दिखाई पड़ रही हैं। इस दौरान वह काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं।
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास
इस मैच में युजवेंद्र चहल ने अपने टी-20 करियर का 300वां विकेट लेकर इतिहास रचने का काम किया। भारत की तरफ से इस फॉर्मेट में यह कमाल करने वाले चहल पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस फॉर्मेट में चहल से पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने यह कारनामा नहीं किया था। युजवेंद्र चहल ने 265वें टी20 मुकाबले में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार चहल को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।'
राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ जीता मैच
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम आठ विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई और 72 रन से मुकाबला हार गई। राजस्थान के लिए चहल ने चार और बोल्ट ने दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। वहीं अब्दुल समद ने हैदराबाद के लिए सबसे अधिक 72 रनों का योगदान दिया।












Click it and Unblock the Notifications