SRH vs LSG: हैदराबाद के लिए बेहद अहम मुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला होने जा रहा है जहां दोनों टीमों की संभावित इलेवन ऐसी हो सकती है-

IPL 2023 Sunrisers Hyderabad vs Lucknow supe

IPL 2023 SRH vs LSG Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज डबल हेडर का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के मयंक अग्रवाल नहीं खेले थे और ना ही इंपैक्ट प्लेयर की लिस्ट में उनका नाम था। अगर यह चोट की वजह से है तो आज भी अनमोल प्रीत सिंह अपने स्लॉट को बनाए रखेंगे वरना मयंक अग्रवाल की वापसी होगी।

हैदराबाद की टीम में अभिषेक शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है लेकिन हैरी ब्रूक अब सीन से बाहर हो चुके हैं और वे सीजन के शायद सबसे निराशाजनक खिलाड़ी साबित हुए हैं। कप्तान एडन मार्करम भी बहुत अच्छी पारियां नहीं खेल पाए। हेनरिक क्लासेन ने जरूर इस टीम के लिए बेहतर किया है तो वहीं गेंदबाजी में कई चीजों को ठीक करना बाकी है।

भुवनेश्वर कुमार को अपना दम दिखाना होगा तो टी नटराजन को भी अपनी क्लास साबित करनी होगी। मयंक मारकंडे बढ़िया फॉर्म में रहे हैं और उनसे भी विकेट की दरकार होगी।

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में अब क्विंटन डिकॉक का खेलना निश्चित हो चुका है और उन्होंने साबित भी किया है कि वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं जिनको ज्यादा समय तक आप बाहर नहीं रह सकते हैं। ये टीम अपने नियमित कप्तान केएल राहुल के बिना कुणाल पांड्या की कप्तानी में खेल रही है जहां गेंदबाजी में मोहसिन खान पिछले कुछ मैचों से ही जुड़े हैं।

दीपक हुड्डा की फॉर्म टीम के लिए मुसीबत रही है। लखनऊ की टीम आज भी अपने ओपनिंग जोड़ीदार क्विंटन डि कॉक और काइल मेयर्स पर एक बार फिर से काफी ज्यादा निर्भर करेगी तो उन्हें अपने कप्तान कुणाल पांड्या से एक अच्छे ऑलराउंडर प्रदर्शन की दरकार है जो अभी तक पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाया है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स संभावित इलेवन- क्विंटन डी कॉक (कीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, क्रुनाल पांड्या (कप्तान), रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहसिन खान, यश ठाकुर

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, मार्को येन्सन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारखंडे, टी नटराजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+