Aaj Ka IPL Match: विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी, ताबड़तोड़ शतक जड़ आरसीबी को दिलाई जीत

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore: हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी ने धमाकेदार जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगा ली है।

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore

SRH vs RCB, 65th Match, Indian Premier League 2023: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया। इन दोनों की दमदार बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने का काम किया।

प्लेसिस-कोहली का जलवा: विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 150 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। ये इस सीजन किसी भी विकेट के लिएल हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। कोहली और प्लेसिस के सामने हैदराबाद के गेंदबाज बेबस नजर आए। हैदराबाद के गेंदबाज इस मैच मैच में विकेट के लिए तरसते नजर आए।

कोहली ने जड़ा शतक: विराट कोहली ने महज 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। कोहली के आईपीएल करियर का यह छठा शतक था। वह 63 गेंदों में 100 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली ने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने शतक भी छक्का लगाकर ही पूरा किया।

दोनों ने खेली ताबड़तोड़ बल्लेबाजी: विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने अपनी दमदार पारी के दौरान अर्धशतक जमाने का काम किया। विराट ने 35 और डुप्लेसिस ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीजन इससे पहले भी कोहली और प्लेसिस की जोड़ी ने टीम के लिए 172 रनों की साझेदारी निभाई है। प्लेसिस 47 गेंदों में 71 रन बनाए जबकि कोहली ने शतक जड़ा।

हैदराबाद ने बनाए 186 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने पांच विकेट पर 186 रन बनाए। इस मैच में क्लासेन ने शानदार शतक जड़ने का काम किया। इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 27 रन बनाए। आरसीबी के लिए माइकल ब्रेसवेल ने दो विकेट झटके। जबकि बाकी गेंदबाजों को एक-एक विकेट झटकने का काम किया।

क्लासेन ने जड़ा शतक: हैदराबाद के लिए हेनरिच क्लासेन शानदार पारी खेली। हेनरिच क्लासेन ने 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया और हैदराबाद को एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाने का काम किया। आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर वापस पवेलियन भेजा। क्लासेन ने 51 गेंद में 104 रन की पारी खेली।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नितीश रेड्डी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+