SRH vs LSG Match: कैसा रहेगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच और हैदराबाद के मौसम का मिजाज
आईपीएल 2023 के 58वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ की टीम का मुकाबला है। आइए देखते हैं कैसा रहेगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच और हैदराबाद के मौसम का मिजाज।

SRH vs LSG Match Pitch and Weather: आईपीएल के 16वे सीजन में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से मुकाबला करने जा रही है। यह डबल हेडर का पहला मुकाबला है और दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मैच भी है।
हैदराबाद 10 में चार मैच ही जीत पाया है और लखनऊ सुपर जायंट्स 11 में पांच मैच जीत पाए हैं। हालांकि दोनों की स्थितियों में बहुत फर्क है। मेजबान टीम नौवें स्थान पर है तो लखनऊ पांचवें स्थान पर है। ये मुकाबला हैदराबाद के नजरिए से बहुत अहम होने जा रहा है।
पिच की बात करें तो यहां कंसिस्टेंट बाउंस और सीम गेंदबाजों को कुछ मूवमेंट मिलती रही है। हालांकि स्पिनर उतने सफल नहीं हो पाए हैं लेकिन उन्होंने तेज गेंदबाजों की तुलना में कहीं अधिक बेहतर इकोनमी रेट से गेंदबाजी की है। मैदान पर ओस नहीं होगी क्योंकि यह दिन का मुकाबला है।
पिच पर औसत बल्लेबाजी स्कोर 171 का है लेकिन इस सतह ने मिले-जुले रिजल्ट ही ज्यादा दिए हैं। जैसे कि 5 में से 2 मैचों में 150 से कम रन बने हैं। यह आज के सीजन का दूसरा डे मैच है। इससे पहले हुए दिन के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 203 रन बनाए थे। निश्चित तौर पर यह एक बल्लेबाजी पिच नजर आ रही है जो गर्मी और खेले गए क्रिकेट के चलते थोड़ी स्लो हो सकती है।
मौसम की बात करें तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस शहर में महीने की शुरुआत में जो बारिश हुई थी वह अब चली गई है। इस समय काफी धूप निकली हुई है और तापमान भी काफी ऊंचा जा चुका है। टेंपरेचर के चलते पिच की प्रकृति और भी स्लो हो सकती है।
मैच दोपहर का है तो जाहिर है तो टीमों के लिए गर्मी की दिक्कत होनी है। हालांकि बारिश के ना होने से कंडीशन क्रिकेट के लिए एकदम बढ़िया है जहां हम पूरे खेल की उम्मीद कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications