SRH vs KKR Winner Prediction: जो हारा वो लगभग बाहर, कौन जीतेगा आज का मैच
आईपीएल के इस महत्वपूर्ण मैच में आज का विजेता किसी तरह प्लेऑफ की रेस में बना रहेगा तो हारने वाली टीम को बहुत दिक्कत होने वाली है। आइए देखते हैं सनराइजर्स और नाइट राइडर्स के बीच इस मुकाबले का संभावित विजेता कौन है।

SRH vs KKR Match Prediction in Hindi: आज आईपीएल 2023 के 47वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर की टीम राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की स्थिति डावाडोल है जहां नंबर आठ पर मौजूद केकेआर की टीम ने 9 में से तीन मैच ही जीते हैं तो वहीं नौवें नंबर पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 में 3 मुकाबले जीते हैं।
दोनों ही टीमों के 6-6 अंक हैं और आज का मैच हारने वाले के लिए प्लेऑफ के रास्ते बहुत ही मुश्किल होने जा रहे हैं। खासकर कोलकाता नाइट राइडर्स अगर आज का मैच हारती है तो वह प्लेऑफ का रास्ता भूल ही जाएंगे।
हेड टू हेड रिकॉर्ड- दोनों टीमों के बीच अभी तक 24 मैच हुए हैं जिसमें केकेआर ने 14 और सनराइजर्स ने 9 मैच जीते हैं। अंतिम पांच मैचों की बात की जाए तो भी केकेआर की टीम तीन मैच में जीतने में कामयाब रही है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले 3 में 2 मैच जीते हैं। यहां तक कि इस सीजन में हुआ एक मुकाबला भी सनराइजर्स ही जीती थी।
होम ग्राउंड रिकॉर्ड- दोनों टीमें इस मैदान पर 6 बार एक दूसरे के आमने सामने आई है जहां तीन बार हैदराबाद और तीन बार कोलकाता को जीत मिली है। वही सनराइजर्स ने अपने 48 मैच यहां पर खेले हैं जिसमें 30 में जीतने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन कोलकाता की टीम को भी यह मैदान भाता है जहां वे 17 में 11 मुकाबले जीतने में कामयाब रहे हैं।
हालिया फॉर्म- फॉर्म की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले 5 मैचों में केवल एक मुकाबला ही जीता है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले 5 में दो मैच जीत चुकी है। केकेआर को पिछले मैच में हार मिली थी तो सनराइजर्स को पिछले मैच में जीत मिली है। इसके बावजूद कहना होगा मौजूदा फॉर्म में यह दोनों टीमें लगभग एक जैसी ही हैं।
कौन होगा आज के मैच के विजेता- आज के मैच के विनर पर बात करने से पहले हमें इस फैक्ट को भी ध्यान में रखना होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर हुए 4 मुकाबलों में केवल एक मैच ही जीतने में कामयाब रही है। वे यहां पर हुए पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स से हारे हैं।
ऐसे में इस मैच की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दिखाई देती है लेकिन सनराइजर्स ने केकेआर की तुलना में कहीं अधिक करीबी मुकाबले खेले हैं और वे आज घरेलू मैदान पर जीत की राह पर लौटने के लिए कहीं अधिक बेताब होंगे। ऐसे में सनराइजर्स की टीम संभावित विजेता नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications