SRH vs KKR: क्या आज भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

SRH vs KKR Match Today: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 47 में आज कोलकाता और हैदराबाद की टीमों का मुकाबला है। देखते हैं आज के मैच में भी बारिश आएगी और कैसा रहेगा पिच का मिजाज।

srh vs kk

SRH vs KKR Pitch and Weather Report: आईपीएल में आज पॉइंट टेबल में 8 और 9 नंबर पर मौजूद टीमों का मुकाबला है। यहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला करेगी।

दोनों टीमों ने अभी तक केवल तीन ही जीत दर्ज की है और उन्हें प्लेऑफ में जाने की थोड़ी बहुत उम्मीदों को भी जिंदा रखना है तो किसी भी हालत में आज जितना होगा।

यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा जहां पिछला मैच काफी हाई स्कोरिंग हुआ था। मुंबई इंडियंस की टीम ने 192 रन बनाकर हैदराबाद की टीम को 178 रनों पर सीमित कर दिया था। इस मुकाबले में पहली पारी का औसत स्कोर 158 रहता है।

एसआरच बनाम केकेआर पिच रिपोर्ट- जाहिर है यह पिच भी भारत की अन्य पिचों की तरह बल्लेबाजी को मदद देने के लिए जानी जाती है। यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 30 बार जीत चुकी है और दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम के नसीब में 38 बार जीत आई है।

हालांकि स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के लिए भी थोड़ी बहुत मदद मौजूद रहेगी जिससे शुरुआती ओवरों में गेंद स्विंग हो सकती है। यहां बल्लेबाज शॉट खेलने से पहले थोड़ा सेट होना चाहेंगे और टॉस जीतने वाली टीम यहां पर पहले गेंदबाजी करना ज्यादा पसंद करेगी। दोनों ही टीमों के पास अच्छे स्पिनर मौजूद हैं जो इस पिच पर मदद पा सकते हैं।

हैदराबाद बनाम कोलकाता मौसम रिपोर्ट- वही मौसम की बात करें तो यह मैच शाम 7:30 पर शुरू होगा और बारिश के चांस रात में 24% ही बताए जा रहे हैं। आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इससे पहले उत्तर भारत में हुए मुकाबलों में बारिश का काफी असर दिखा था लेकिन आज के मैच के दौरान बारिश की इतनी उम्मीदें नहीं है।

हालांकि हैदराबाद में हल्की बौछारों की भविष्यवाणी की गई है जो रात को 11:00 बजे के बाद हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो मैच के अंतिम कुछ ओवरों का मामला प्रभावित हो सकता है। तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

एसआरच बनाम केकेआर मैच डिटेल्स- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने उतरने जा रही है। दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर 7:30 पर लाइव देख सकते हैं। अगर आपको मोबाइल में स्ट्रीम करके मैच देखना है तो आप जियो सिनेमा ऐप के जरिए भी यह काम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+