SRH vs DC: वॉशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी, दिल्ली कैपिटल्स को मामूली स्कोर पर रोका

SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआत में ही झटके देते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने पीछे धकेल दिया था। मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने कुछ रन बनाये।

SRH vs DC

SRH vs DC Match Score: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में खराब शुरुआत के बाद वापसी की लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाई दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 144 रनों का स्कोर हासिल किया। हैदराबाद के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह फैसला गलत साबित हो गया और ओपनर फिलिप साल्ट बिना सॉल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। मिचेल मार्श ने क्रीज पर आकर कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन वह भी 15 गेंदों में 25 पर आउट हो गए।

वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर को 21 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने सरफराज और अमन खान को भी आउट कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 5 विकेट 62 रन के मामूली स्कोर पर ही गंवा दिए। अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने अर्धशतकीय भागीदारी की।

अक्षर पटेल को भुवनेश्वर कुमार ने 34 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। वह क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। पांडे भी बाद में 27 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन बनाकर आउट हो गए। निचले क्रम के बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे और अंत में दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 144 के मामूली स्कोर तक ही पहुँच पाई। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने बेहतरीन कार्य किया।

सनराइजर्स के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये, तीनों विकेट उन्होंने एक ओवर में ही झटके। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी धाकड़ गेंदबाजी की। उन्होंने 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये। टी नटराजन को भी एक सफलता मिली।

दोनों टीमों के ये खिलाड़ी शामिल हैं

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, एनरिच नार्जे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन(विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक,मयंक अग्रवाल, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+