IPL 2023: साल 2008 से लेकर 2023 तक, IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों को मिली है ऑरेंज कैप
Orange cap winner list: गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई ने आईपीएल का फाइनल मैच जीतकर पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है।

Orange cap winner list, Shubman Gill to shaun marsh: आईपीएल 2023 के फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। रवींद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़कर टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी।
ऑरेंज कैप क्यों दी जाती है: आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दिया जाता है। साल 2008 से लेकर साल 2023 यानी कि इस सीजन तक हर साल सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को यह कैप दी जाती है। आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज कैप पाने के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिलता रहा है।
शॉन मार्श ने जीता था पहला कैप: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श आईपीएल 2008 के ऑरेंज कैप विजेता हैं। शॉन मार्श ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए इस डेब्यू आईपीएल सीजन में सबसे अधिक 616 रन बनाने का कारनामा किया। मार्श ने 11 मैचों के दौरान टीम के लिए सबसे अधिक 616 रन बनाए थे।
मैथ्यू हेडन ने बनाए 572 रन: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने आईपीएल के दूसरे सीजन यानी साल 2009 के दौरान 12 मैचों में 144.81 के स्ट्राइक रेट से 572 रन बनाये। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 52 का था और उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए थे।
सचिन ने दिखाया दम: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए यह कैप जीता था। इस आईपीएल सीजन के 15 मैचों में 47.53 के शानदार औसत से 618 रन बनाए, जिसकी बदौलत उन्हें आईपीएल की ऑरेंज कैप खिताब भी मिला था।
गेल ने किया फेल: वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए 2011 के आईपीएल सीजन में 12 मैचों में 608 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक भी जमाए थे और ऑरेंज कैप भी जीता था।
गेल ने बनाए 733 रन: साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के लिए क्रिस गेल ने एक बार फिर बल्ले से धमाका किया। इस सीजन सीजन गेल के बल्ले से टीम के लिए कुल 733 रन निकले थे।
माइकल हसी का जलवा - साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के माइकल हसी ने 733 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। इस सीजन उन्होंने टीम के लिए कई मैच विनिंग पारी खेली थी।
रॉबिन उथप्पा ने दिखाया दम: साल 2014 में केकेआर के लिए रॉबिन उथप्पा ने 660 रन बनाए थे। आईपीएल के सातवें संस्करण में रॉबिन उथप्पा ने यह खिताब हासिल किया पर यह कमाल करने वाले वह सिर्फ दूसरे भारतीय बने थे। इससे पहले आईपीएल के तीसरे सीजन यानी साल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने इस पर कब्जा जमाया था।
डेविड वार्नर ने जीता कैप: साल 2015 में डेविड वार्नर ने हैदराबाद के लिए सबसे अधिक 562 रन बनाए और शानदार पारियां खेली। अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें ऑरैंप कैप दिया गया।
कोहली का चला बल्ला: साल 2016 के दौरान आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 16 मैचों में 81.08 की औसत से रिकॉर्ड 973 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान चार शतक और 7 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया।
वॉर्नर का दमदार प्रदर्शन: डेविड वॉर्नर ने साल 2017 आईपीएल में 14 मैचों में 58.27 की औसत से 641 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इस सीज़न में उनका स्ट्राइक रेट 141.81 का रहा है।
केन विलियमसन ने जीता कैप: साल 2018 में एक बार फिर हैदराबाद के खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप जीता। केन विलियमसन ने 17 मैचों में कुल 52.5 के औसत से 735 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रहा।
डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास: लगातार 6 सीजन में 500 से अधिक रन बनाकर डेविड वॉर्नर ने साल 2019 में इतिहास रच दिया। वॉर्नर ने 2019 सीजन में 12 मैचों में 692 रन बनाए थे।
केएल राहुल ने बनाए सबसे अधिक रन: साल 2020 में केएल राहुल ने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 670 रन बनाए थे। इससे पहले साल 2018 में केएल राहुल ने 659 रन बनाए थे।
ऋतुराज गायकवाड़ का 'राज': साल 2021 में चेन्नई की टीम चैंपियन बनी थी। ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में 16 मैचों में 136.26 के स्ट्राइक रेट से कुल 635 रन बनाए थे।
जॉस बने बॉस: पिछले सीज़न यानी कि साल 2022 में जॉस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपन करते हुए 863 रन बनाए थे। उन्होंने 17 मैच में 57 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाया।
गिल ने जीता ऑरेंज कैप: शुभमन गिल ने अपनी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑरेंड कैप जीतने में कामयाबी हासिल की। इस सीजन शुभमन गिल ने कुल 17 मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके बल्ले से 890 रन निकले। शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस और आरसीबी जैसी टीम को आईपीएल से बाहर का रास्ता दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications