शुभमन गिल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शानदार रहा है रिकॉर्ड, जानें कब-कब खेली आतिशी पारी
IPL: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जीटी के ओपनर शुभमन गिल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सीजन का तीसरा शानदार शतक जड़ा। गिल यहां जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं, उससे स्पष्ट है कि उन्हें यह स्टेडियम काफी पसंद आता है।

IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है, समाप्ती की ओर बढ़ रहे टूर्नामेंट के साथ ही गुजरात (GT) के विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला भी आग उगल रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से कई आतिशी पारी देखने को मिली हैं।
इस सीजन हो रही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण गिल का नाम ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं, जिस नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर उन्होंने सीजन का तीसरा शतक जड़ा वहां गिल ने कब-कब तूफानी पारी खेली।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जीटी के ओपनर शुभमन गिल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सीजन का तीसरा शानदार शतक जड़ा। गिल यहां जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं, उससे स्पष्ट है कि उन्हें यह स्टेडियम काफी पसंद आता है। गिल ने यहां अब तक 12 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 84 के औसत से 756 रन बनाए हैं। गिल ने यहां तीन शतक और तीन अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
इस पिच पर शुभमन गिल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने यहां पिछली चार पारियों में शानदार बल्लेबाजी की है। गिल ने फरवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से 63 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए थे। उन्होंने यहां आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 51 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाए थे। इसके बाद एसआरएच के खिलाफ 58 गेदों पर 101 रन बनाए थे, और क्वालीफायर-2 मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 गेंदों पर 129 रनों की आतिशी पारी खेली है।
गिल ने यहां सिर्फ आईपीएल में शतक नहीं लगाया है, बल्कि टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में भी शानदार शतकीय पारी खेली है। आईपीएल में उनके नाम कुल तीन शतक हैं, जिनमें से दो नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जड़े थे। गिल ने अपने आठ शतक में से चार शतक यहां जड़े हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल के शतक
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-टेस्ट मैच-9 मार्च 2023- शुभमन गिल ने बनाए 128 रन
- भारत बनाम न्यूजीलैंड-टी20 इंटरनेशनल मैच-1 फरवरी 2023- शुभमन गिल ने बनाए नाबाद 126 रन
- गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- IPL मैच-15 मई 2023- शुभमन गिल ने बनाए 101 रन
- गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस-IPL मैच-26 मई 2023- शुभमन गिल ने बनाए 129 रन












Click it and Unblock the Notifications