IPL 2023: विराट कोहली का रिकॉर्ड यह बल्लेबाज तोड़ सकता है, रवि शास्त्री ने बताया नाम

विराट कोहली ने साल 2016 के आईपीएल में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड कायम किया था। वह कीर्तिमान आज भी कायम है।

Virat Kohli

Virat Kohli: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा विराट कोहली के रिकार्ड्स आईपीएल में भी धाकड़ रहते हैं। कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान है। इसे अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। जोस बटलर जरुर एक बार इसके करीब आये थे लेकिन वह भी 900 से कम रनों तक सीमित रह गए थे। इस बीच रवि शास्त्री ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो कोहली का कीर्तिमान ध्वस्त कर सकता है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में शास्त्री ने कहा कि कोहली का रिकॉर्ड तोड़ पाना मुश्किल होगा लेकिन इसे एक ओपनर ही तोड़ सकता है। शास्त्री से पूछा गया कि कोहली के रनों की टैली को कौन पार कर सकता है। इस पर उनका कहना था कि इसे शुभमन गिल तोड़ सकते हैं। शास्त्री ने कहा कि गिल अच्छी फॉर्म में हैं और टॉप क्रम में खेलते हैं। उनको स्कोर करने के काफी मौके मिलेंगे।

शास्त्री ने कहा कि पिचें अच्छी हैं और अगर गिल लगातार दो या तीन मैचों में 80 से 100 रनों का आंकड़ा प्राप्त करते हैं तो 300 से 400 रन बन जाएंगे। शास्त्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि 900 से ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल होता है लेकिन यह काम एक ओपनर बल्लेबाज ही कर सकता है।

गौरतलब है कि विराट कोहली के नाम आईपीएल में कुल 973 रन हैं। साल 2016 में कोहली ने ऐसा किया था। यह एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों का कीर्तिमान है। 2022 में जोस बटलर ने इसका पीछा किया था लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 863 रन बनाये थे। इस सीजन बटलर के बल्ले से 4 शतकीय पारियां आई थीं। वह कोहली के कीर्तिमान के करीब आ गए लेकिन तोड़ने में नाकाम रहे।अन्य कोई बल्लेबाज विराट कोहली के कीर्तिमान के इतना करीब नहीं आ पाया। कोहली साल 2016 में अपने पीक पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+