BCCI आज कर सकती है IPL 2023 शेड्यूल का ऐलान, मिलेगी तारीख, जगह और समय की पूरी जानकारी
IPL 2023 Schedule in Hindi: आईपीएल 2023 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बीसीसीआई आज यानी शुक्रवार 17 फरवरी को आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान कर सकती है।

IPL 2023 Schedule in Hindi: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसकी शेड्यूल की घोषणा होनी है। आईपीएल 16वें सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग के नए सीजन का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। आईपीएल 2023 के इस सीजन का आगाज आखिर कब से किया जाएगा, इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

आईपीएल 2023 के शेड्यूल का ऐलान जल्द
क्रिकेट फैंस को जल्द ही आईपीएल 2023 के शेड्यूल की जानकारी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2023 के शेड्यूल का ऐलान आज यानी 17 फरवरी को शाम 5 बजे होना है। बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल शेड्यूल की घोषणा नहीं की है। लेकिन महिला आईपीएल के लिए शेड्यूल जारी की जा चुकी है। महिला आईपीएल के बाद ही पुरुष आईपीएल का आयोजन किया जाएगा।

मार्च या अप्रैल में शुरू होगा आईपीएल 2023
दरअसल ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि मार्च के अंत में या अप्रैल के शुरुआती तारीखों में आईपीएल की शुरुआत की जा सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शुक्रवार को टूर्नामेंट के लिए फुल शेड्यूल जारी कर सकती है। पिछली बार कोरोना वायरस की लहर से बचने के लिए सभी मैच महाराष्ट्र में आयोजित कराए गए थे। लेकिन इस बार भारत के लगभग अधिकतर स्टेडियम में मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है।

महिला आईपीएल के बाद शुरू होगा पुरुषों का IPL
बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से आईपीएल के वेन्यू को लेकर भी कोई ऐलान नहीं किया है। शुक्रवार को फैंस के सभी सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। वहीं महिला आईपीएल का पहला सीजन 4 मार्च से शुरू होने जा रहा है। महिला आईपीएल के सभी मैच मुंबई में ही खेले जाएंगे। इस लीग का पहला मैच 4 मार्च और फाइनल 26 मार्च को खेला जाएगा। महिला आईपीएल खत्म होने के बाद ही पुरुष आईपीएल का आयोजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications