Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - राजस्थान vs हैदराबाद, गुजरात vs लखनऊ

IPL 2023 Kal Ka Match, RR vs SRH GT vs LSG Kaun Jita: रविवार को आईपीएल में डबल हेडर मुकाबला खेला गया। दिन के पहले मैच में गुजरात ने लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल की।

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad

IPL 2023 Kal Ka Match, RR vs SRH GT vs LSG Kaun Jita: आईपीएल के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को हराकर प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं दूसरे मुकाबले में हैदराबाद ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर चार विकेट मैच अपने नाम कर लिया। हैदराबाद ने 215 रनों के लक्ष्य को हासिल कर जयपुर के स्टेडियम में इतिहास रच दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली जीत: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने दो विकेट पर 214 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। जिसके जवाब में हैदराबाद ने छह विकेट खोकर 217 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

अभिषेक ने जड़ा अर्धशतक: बड़े लक्ष्य़ का पीछा करते हुए हैदराबाद को सही शुरुआत दिलाने का काम अभिषेक शर्मा ने किया। अभिषेक शर्मा ने इस दौरान अपना अर्धशतक जड़ने का काम भी किया। वहीं राहुल त्रिपाठी ने भी 47 अहम रनों का योगदान दिया। बड़े शॉट लगाने की कोशिश में राहुल त्रिपाठी कैच आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए।

युजवेंद्र चहल का कमाल: राजस्थान के लेग स्पिनर हैदराबाद के बल्लेबाजों पर हावी नजर आए। युजवेंद्र चहल ने हैदराबाद के चार प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया। युजवेंद्र चहल ने चार ओवर के अपने स्पेल में 29 रन देकर चार विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

जॉस बने बॉस: राजस्थान के लिए जोस बटलर ने अपनी दमदार पारी से सभी का दिल जीत लिया। जोस बटलर ने 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 59 गेंदों में 95 रन जड़ने का काम किया। बटलर अपना छठा आईपीएल शतक लगाने से 5 रन से चूक गए। बटलर ने इससे पहले आईपीएल में पांच शतक जमाया था।

गुजरात ने लखनऊ को हराया: रविवार को खेले गए पहले मैच में गुजरात ने लखनऊ को 56 रन से हरा दिया। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में दो विकेट पर 227 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

लखनऊ की राह मुश्किल: गुजरात के खिलाफ मिली हार के साथ ही लखनऊ की मुश्किलें बढ़ गई है। लखनऊ की 11 मैच में यह पांचवीं हार है। उसे पांच जीत मिली है। एक मैच में नतीजा नहीं निकला है। लखनऊ के 11 अंक हैं और वह तीसरे पायदान पर है। लखनऊ को आने वाले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+