RR vs RCB Winner Prediction: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कौन जीतेगा आज का मैच
IPL 2023 Kaun Jitega Aaj Ka Match: आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कड़े मुकाबले का विजेता कौन होने जा रहा है।

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने जा रहा है। कड़ा मैच होने की उम्मीद है। देखते हैं कौन हो सकता है आज का विजेता।
हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 29 मैच हो चुके हैं जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 12 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में 14 मुकाबले जीते हैं। पिछले 5 मैचों में भी आरसीबी ने तीन मैच जीतने में कामयाबी दर्ज की है।
इतना ही नहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में 23 अप्रैल को हुए मुकाबले में भी 7 रन से जीत दर्ज की थी।
होम ग्राउंड रिकॉर्ड- सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला 7 बार हुआ है जिसमें 4 बार राजस्थान ने और तीन बार बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारने में कामयाबी हासिल की है।
मौजूदा सीजन में होम ग्राउंड रिकॉर्ड- यहां राजस्थान रॉयल्स का मामला काफी बदतर है और उन्होंने अभी तक इस सीजन में इस ग्राउंड में हुए चार मुकाबले खेलकर केवल एक में ही जीत हासिल की है। उनका आज पांचवा और अंतिम मैच है जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने जा रहा है।
ओवरऑल होम ग्राउंड रिकॉर्ड- राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 56 मैच में 38 में जीत दर्ज की है जो अच्छा रिकॉर्ड है और आरसीबी की टीम ने सात में तीन मैच जीते हैं।
मौजूदा फॉर्म- राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले पांच में दो मैच जीत चुकी है और अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। वे अंक तालिका में नंबर पांच पर बैठे हैं। उन्होंने 12 में से छह मैच जीते और छह हारे हैं।
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम अपने पिछले पांच में से तीन मैच हार कर आ रही है और उन्होंने पिछले दो मैच हारे हैं। यह टीम अंक तालिका में 11 मैच खेलकर 5 जीत के साथ 10 अंक जुटाकर सातवें स्थान पर बैठी है।
कौन होगा आज के मैच का विजेता- अपने खराब होम ग्राउंड रिकॉर्ड के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास जीत की लय दिखाई दे रही है। यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजी की है और जोस बटलर व संजू सैमसन ने भी वापसी के संकेत दिए हैं।
कुल मिलाकर दोनों ही टीमों की अधिकतर निर्भरता टॉप ऑर्डर पर है पर राजस्थान रॉयल्स की टीम संभावित विजेता के तौर पर दिखाई दे रही है












Click it and Unblock the Notifications