RR vs RCB: आरसीबी ने राजस्थान को दिया 172 रन का लक्ष्य, प्लेसिस और मैक्सवेल ने जड़ा अर्धशतक
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore: राजस्थान रॉयल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 172 रनों का लक्ष्य रखा है।

RR vs RCB, 60th Match, Indian Premier League 2023: जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं। राजस्थान को इस मैच को जीतने के लिए 172 रन बनाने होंगे। आरसीबी के लिए कप्तान डुप्लेसिस और मैक्सवेल ने अर्धशतक जड़ने का काम किया।
50 रनों की साझेदरी: कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ विराट कोहली ने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने 50 रनों की साझेदारी कर एक मजबूत शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में दोनों ही बल्लेबाजों ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की और राजस्थान के गेंदबाजों को विकेट चटकाने का मौका नहीं दिया। लेकिन पावरप्ले के बाद टीम को पहला झटका लगा।
नहीं चला कोहली का बल्ला: विराट कोहली 19 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली केएम आसिफ की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली का शानदार कैच पकड़ा। विराट कोहली तेज गति से रन बनाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे।
प्लेसिस ने जड़ा अर्धशतक: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपना जबरदस्त फॉर्म जारी रखा है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। फाफ डु प्लेसिस 44 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हो गए। केएम आसिफ की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच पकड़ा।
लोमरोर-कार्तिक फ्ल़ॉप: महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे। एडम जम्पा ने महिपाल लोमरोर को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। लोमरोर दो गेंद पर एक रन ही बना सके। महिपाल लोमरोर के बाद इसी ओवर में दिनेश कार्तिक भी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
मैक्सवेन ने बनाए 54 रन: ग्लेन मैक्सवेल ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। मैक्सवेल ने महज 30 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ने का काम किया। मैक्सवेन ने प्लेसिस के साथ टीम के लिए अहम 50 रनों की साझेदारी भी निभाई। मैक्सवेल 33 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। मैक्सवेल ने 5 चौके औक तीन छक्के लगाए।












Click it and Unblock the Notifications