RR vs LSG: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, संजू सैमसन ने किया बड़ा बदलाव, जानें प्लेइंग 11
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Toss Updates: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइटंस टेबल में अपनी जगह और मजबूत करने की होगी।

RR vs LSG, 26th Match, Indian Premier League 2023: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की कोशिश लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली पारी में कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
लखनऊ की नजर वापसी पर: संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बाकी टीमों के मुकाबले काफी अच्छा रहा है। टीम पांच मैचों में से 4 जीतकर 8 अंकों के साथ टॉप पर है। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ राजस्थान के विजयरथ को रोकने की पूरी कोशिश करेगी।
राहुल-सैमसन में टक्कर: केएल राहुल और संजू सैमसन दोनों पर भारतीय चयनकर्ताओं की नजरें भी बनी हुई है। इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन होना है। संजू सैमसन को टीम में लगातार मौके नहीं मिले हैं। ऐसे में वह आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से छाप छोड़ना चाहेंगे।
पांच में से तीन में जीत: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुरुआती पांच में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान को उसी के घर में हराकर लखनऊ प्वाइटंस टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है।
नहीं खुला है जीत का खाता: राजस्थान के खिलाफ लखनऊ को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक दो मैच खेले गए हैं। इन दोनों ही मैचों को राजस्थान ने अपने नाम किया है। राजस्थान इस सीजन भी लगातार गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।
ऐसे देख सकते हैं मैच लाइव: राजस्थान-लखनऊ मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर देखा जा सकता है। इन सभी चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में मैच दिखाया जाएगा। इसके अलावा फैंस जियो सिनेमा एप पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए भी मैच का मजा उठा सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर, दीपक हु्ड्डा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयूष बदोनी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, नवीन उल हक, युद्धवीर सिंह चरक।












Click it and Unblock the Notifications